Harmanpreet Kaur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज खेला जा रहा है, आज भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला मुकाबला है, ऐसे में हर हाल में टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करना होगा. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, भारतीय टीम ने आज के मैच के लिए टीम इंडिया में 1 बदलाव किया है, टॉस के वक्त उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Harmanpreet Kaur ने टॉस जीतकर कही ये बात

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, टॉस के वक्त उन्होंने टीम में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि

“हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत अहम मैच है, हमने सोचा कि खुलकर बैटिंग करें. एक बदलाव है नंदनी की जगह क्रांति वापस आई हैं. ऐसी पिचें उसे सूट करती हैं. आज नया दिन है, नया जोश है. आज का दिन मज़े करने का है.”

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने भारत को टॉस के दौरान ही चुनौती देते हुए कहा कि

“असल में हम पहले गेंदबाज़ी करने वाले थे. फीब्स की वापसी हुई है और अलाना किंग बाहर हैं. बस हालात और मैचअप्स की वजह से ऐसा किया गया.”

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया महिला : बेथ मूनी , जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स , किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन.

भारत महिला : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर , जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष , दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़.