गूगल मैप की सहायता से जा रहे थे शादी में, गलत दिशा के कारण भटके रास्ता, नाले में गिरी कार!


कानपुर। कानपुर से उन्नाव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोग गूगल मैप की गलत दिशा के कारण हादसे का शिकार होते-होते बच गए। गूगल मैप के बताए शॉर्टकट रास्ते पर चलते हुए उनकी कार अचानक नाले में जा गिरी। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कानपुर के नौबस्ता निवासी सुनील कुमार और संदीप शुक्रवार रात करीब 10 बजे कार से उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव में रहने वाले सूर्यपाल यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

गूगल मैप पर भगवंतखेड़ा की लोकेशन डाली
उन्होंने गूगल मैप पर भगवंतखेड़ा की लोकेशन डाली, जिसके अनुसार यह स्थान लालकुआं से करीब एक किलोमीटर दूर बताया गया। गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए कार चला रहे संदीप ने आनंदी देवी मंदिर से रुझई मार्ग की ओर कार मोड़ दी।

हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नाले से निकाला
दोनों किसी तरह कार से बाहर निकल आए और बाद में अन्य साधन से शादी समारोह में पहुंचे। शनिवार सुबह हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया।
संदीप ने बताया कि गूगल मैप के शॉर्टकट के कारण वे गलत रास्ते पर पहुंच गए थे। वहीं बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना उन्हें नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *