‘जेल जाने की बारी आई तो’ कुर्सी पत्नी को सौंप दी’, राज्यसभा जाने से पहले लालू-राबड़ी पर सीएम नीतीश का प्रहार!.

Nitish Kumar Speech: समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल में नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र किया। साथ ही अगले पांच साल में 1 करोड़ रोजगार और महिला सशक्तिकरण का रोडमैप भी पेश किया।

Nitish Kumar Speech

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: मंगलवार को सुपौल में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साल 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का भी जिक्र किया और उस समय की कानून व्यवस्था को खराब बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब लालू यादव खुद गड़बड़ किए और जेल जाने की नौबत आई, तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और उन लोगों ने किसी के लिए कुछ नहीं किया, बस परिवार को आगे बढ़ाया।

साथ ही नीतीश कुमार ने सरकार के विजन का भी जिक्र किया और महिलाओं, युवाओं को लेकर हुए गए कामों के बारे में भी बताया। और यह भी कहा कि सरकार का काम जारी है।

2005 से पहले का किया जिक्र

नीतीश कुमार ने अपने भाषण में 2005 से पहले का भी जिक्र किया, उन्होंने लालू यादव का नाम लिए बिना कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई विकास नहीं था। इसी दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था की हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। लोग शाम को घरों से निकलने में डरा करते थे, हत्या, लूट और डकैती आम बात थी। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हमारे आने के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ।

अगले पांच साल का रोडमैप

जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के भविष्य का रोडमैप पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है, जबकि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

विजय चौधरी ने क्या कहा?

सभा में मौजूद मंत्री विजय चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया। इस दौरान विजय चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि भले ही नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। मगर हमने उनसे वादा लिया है कि वह दिल्ली से बिहार पर कड़ी नजर रखेंगे। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा, ‘नीतीश कुमार हमारे संरक्षक हैं और बिहार हमेशा उनके मार्गदर्शन में ही चलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *