महिला के सम्मान में बोला मुकेश तो जान पर बन आई, 25 लातें-अनगिनत थप्पड़!


दिल्ली की सर्द रात, महरौली की व्यस्त सड़क और सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाता एक खौफनाक मंजर. किसी ने सोचा भी नहीं था कि इग्नू रोड पर अनुपम अपार्टमेंट्स के पास का मंजर इतना रूह कंपा देने वाला होगा. एक तरफ एक निहत्था युवक मुकेश खड़ा था तो दूसरी तरफ चार हैवान जो इंसानियत भूल चुके थे. मुकेश का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते देख चुप रहना मंजूर नहीं किया.

विरोध की आवाज क्या उठी, उन चारों ने मानो मौत का खेल शुरू कर दिया. 119 सेकंड तक महरौली की वह सड़क चीखों से गूंजती रही; उन दो मिनटों में मुकेश पर अनगिनत थप्पड़ बरसे और 25 से ज्यादा लातें उसकी पसलियों पर मारी गईं. लोग देखते रहे और बेखौफ हमलावर मुकेश को अधमरा कर भाग निकले. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इतने खतरनाक हैं कि हम उन्‍हें आपके साथ शेयर नहीं कर रहे हैं.

अस्पताल से जेल तक का सफर
3 फरवरी 2026 की उस काली रात जैसे ही पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को साकेत के पास इस हमले की खबर मिली, महरौली पुलिस स्टेशन की टीम बिना हरकत में आ गई. घटनास्थल पर खून से लथपथ मुकेश तड़प रहा था. पुलिस ने फौरन नजदीकी पं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मदन मोहन मालवीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत इतनी नाजुक थी कि उसे तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा. पुलिस ने इसे सिर्फ एक मारपीट का मामला नहीं माना. महिला के सम्मान और एक युवक की जान पर बन आने वाले इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गईं.

BNS की इन धाराओं ने कसा शिकंजा

पुलिस ने इस मामले में FIR नंबर 113/26 दर्ज करते हुए आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित धाराएं लगाई गई हैं:
· धारा 110: खतरनाक और आदतन अपराधियों के लिए.
· धारा 79: महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के आरोप में.
· धारा 126(2): पीड़ित का रास्ता रोकने और उसे बंधक बनाने के लिए.
· धारा 3(5): जब एक से अधिक लोगों ने मिलकर साझा इरादे से अपराध किया हो.
खतरे से बाहर मुकेश
पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को दबोच लिया गया. अब वे सलाखों के पीछे हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े कर गई है. महरौली पुलिस ने FIR 113/26 के तहत मुकेश पर हुए हमले के चारों आरोपियों—विशाल, जतिन, सोनू और विवेक को गिरफ्तार कर लिया हैण्‍ संगम विहार के रहने वाले इन आरोपियों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा थाण्‍ एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद मुकेश की हालत अब खतरे से बाहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *