
Rohit Sharma: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामने केकेआर (KKR) की टीम से हुआ, जिसे मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की विस्फोटक पारी की बदौलत आसानी से अपने नाम किया. रोहित शर्मा ने रयान रिकल्टन के साथ मिलकर केकेआर से इस मैच को छीन लिया था. रोहित शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े थे.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इस मैच को आसानी से जीता था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आ रहे थे, तो उस दौरान अंपायर ने उनके साथ कुछ ऐसा किया, जिसके जवाब में रोहित शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Rohit Sharma ने अंपायर को दिया ऐसा जवाब वीडियो वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों के बैट करने को लेकर गवर्निंग काउंसिल ने प्लेइंग कंडीशन में इस स्पष्ट रूप से परिभाषित और स्पष्ट किया है. पिछले साल तक मैच रेफरी मैच शुरू होने से पहले ड्रेसिंग रूम में जाकर रैंडमली (बिना किसी योजना के या आकस्मिक) बैट चेक करते थे, लेकिन इस सीजन से मैच से पहले अनिवार्य रूप से खिलाड़ियों के बल्ले चेक हो रहे हैं और मैच रेफरी किसी भी समय और कहीं भी बैट चेक कर सकते हैं.
आईपीएल शुरू होने से पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रेफरी विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ियों के बल्ले “बैट गेज” से चेक करते देखे गए. कल रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी के लिए आए तो अंपायर ने हिटमैन का बैट चेक किया और बल्ला ‘बैट गेज’ में फंस गया, जिस पर अंपायर ने उन्हें रोका तो रोहित शर्मा ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया.
दरअसल मैच रेफरी ने रोहित का बल्ले चेक किया, जो यह ‘गेज’ में फंस गया. और जब रेफरी ने इस पर ध्यान दिलाया, तो रोहित बोले, ‘सब ठीक है. मुझे जाने दो और खेलने तो. आप कुछ नहीं जानते.’ रोहित शर्मा का ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
The umpire was checking Rohit’s bat, and it got stuck in the measuring gauge. Rohit said, ‘Everything is fine just let me go and play. You don’t know anything
— CricketElysium (@ElysiumCricket) March 30, 2026
भारत के लिए टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हिटमैन का बल्ला गरजा
रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फ़ॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं और जब भारत के वनडे के मैच नही होते हैं, तो रोहित शर्मा आराम पर होते हैं. रोहित शर्मा ने अपना आखिरी वनडे मैच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.
उसके पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था और जमकर रन बनाए थे, अब रोहित शर्मा उसी फॉर्म को आईपीएल में लेकर आए हैं और आईपीएल के पहले ही मैच में उन्होंने तेजी से अर्द्धशतक जड़ा है. रोहित शर्मा की इस पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच आसानी से जीतने में सफल रही है.
