गंडासे से पत्नी की हत्या, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल, तीन बच्चों से उठा मां का साया!


संगरूर: पंजाब के लहरागागा क्षेत्र के गांव खंडेबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गंडासे से बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व सरपंच का बेटा बताया जा रहा है. आरोपी ने अपनी पत्नी हरकीरत कौर पर गंडासे से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.

खंडेबाद गांव में दिल दहला देने वाली वारदात
हरदोई में थाने के अंदर की पत्नी की हत्या, प्रेमी संग भागने से नाराज था पति
मामले को और भी सनसनीखेज बनाते हुए आरोपी ने हत्या के दौरान और बाद में वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई. हालांकि इससे पहले ही आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. डीएसपी लहरागागा रणवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

गंडासे से पत्नी की बेरहमी से हत्या, मौके पर मौत
मृतका हरकीरत कौर तीन नाबालिग बच्चों की मां थी. परिवार में दो बेटियां जिनकी उम्र 8 और 10 साल है और एक 6 साल का बेटा शामिल है. इस घटना के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है.

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
आरोपी के परिवार का कहना है कि उनकी बहू के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था. परिवार ने मांग की है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच हो. पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *