
गोविंदा और सुनीता आहूजा की मैरिज में काफी लंबे समय से काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है, और एक्टर की पत्नी लगातार सोशल मीडिया और इंटरव्यू में कई खुलासे करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं हाल ही में एक्टर गोविंदा अमेजन प्राइम के पर टेलीकास्ट हो रहे शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना’ में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर एक कमेंट पास किया था. मगर ऐसा लग रहा है कि ,सुनीता को गोविंदा का ये मजाक पसंद नहीं आया है. शो के दौरान गोविंदा ने कहा कि वो अपनी पत्नी की गलतियों के लिए उन्हें अक्सर माफ करते रहते हैं. लेकिन अब शायद, गोविंदा को ही अपनी पत्नी से माफी ना मांगनी पड़ जाए.
सुनीता ने किया बड़ा त्याग
सुनीता ने पति गोविंदा के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने गोविंदा के लिए बहुत कुछ किया है, मैं शादी के बाद भी इस बात को लेकर तब तक चुप रही, जब तक मेरी बेटी टीना का जन्म नहीं हो गया. फिर जाकर शादी का खुलासा हुआ. ये बहुत बड़ा त्याग था कि मैं एक साल तक घर से बाहर नहीं निकली थी.’ सुनीता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘उस समय एक चलन था कि शादी के बाद हीरो फैन फॉलोइंग कम हो जाती है. इसलिए मैं प्रेग्नेंट हो गई ताकि आज नहीं तो कल मुझे बाहर जाने दिया जाए.’
आपको मुझसे माफी मांगनी चाहिए
गोविंदा ने जो टिप्पणी शो के दौरान की थी उसपर सुनीता ने कहा, ‘मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि मैंने ऐसा क्या किया कि उन्हें मुझे माफ करना पड़ा रहा है.? आपने अब तक इतनी सारी गलतियां कि मैं आपको माफ करती हूं, मैं हमेशा कहती हूं कि जवानी में गलतियां करना ठीक है, मैंने भी कई गलतियां की. लेकिन जब आप बड़े हो जाते हो, आपके बच्चे हो जाते हैं, तो आपको खुद पर कंट्रोल करना चाहिए. फिर भी गलतियां क्यों? आपका तो एक अच्छा परिवार है. आपकी पत्नी और बच्चे कितने सुंदर हैं. फिर क्यों?’
18 साल की उम्र में ही कर ली थी सुनीता ने शादी
गोविंदा की बात से सुनीता को काफी दुख पहुंचा जिसपर उन्होंने आगे कहा, ‘जब भी उसे मेरी जरूरत होती है, मैं हमेशा उसका साथ देती हूं.’ वहीं सुनीता ने गोविंदा की सफलता का श्रेय उनकी मां को देते हुए कहा, ‘मैं इसका क्रेडिट खुद को नहीं बल्कि गोविंदा की मां को दूंगी.’ वहीं उन्होंने आगे बताया कि ‘मैंने उनके अच्छे-बुरे सब में साथ दिया. अगर वो कुछ गलत कर रहा है, तो कोई तो होना चाहिए जो उसे रोक-टोक सके. एक लड़की पत्नी तो बन ही जाती है मगर एक समय के बाद अपने पति की मां भी बन जाती है. हमारी शादी भी कम उम्र में हो गई थी, तब मैं 18 साल की थी और वो मुझसे सात साल बड़े थे. मुझे कुछ नहीं पता था कि मैं अपनी बेटी की देखभाल कैसे करूं, क्योंकि मैं खुद बच्ची थी.’