कब्रिस्तान के पास मानव कंकाल के साथˈ खेलती कूदती दिखी महिला, नजारा देख डर गऐ राहगीर﹒

कब्रिस्तान एक ऐसी जगह है जहां कोई आसपास भटकना भी पसंद नहीं करता है। यहां लोग सिर्फ तभी जाते हैं जब उनका कोई जान पहचान का व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं रहा हो और उसे दफनाना हो। एक बार व्यक्ति जमीन के अंदर दफन हो जाता है तो धीरे धीरे उसका शरीर मिट्टी में सड़ने लगता है। इसके बाद सिर्फ हड्डियों का कंकाल ही शेष रह जाता है। इस कंकाल को यदि कोई कब्रिस्तान में देख लें तो उसकी रूह कांप उठती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो कब्रिस्तान में कंकाल के साथ खेलती कूदती है।

england-woman-spotted-dancing-with-human-and-dog-skeletons

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर लोगों को बड़ा डरा रही है। इस तस्वीर में एक महिला कब्रिस्तान में कुत्ते और इंसान के कंकाल के साथ डांस करती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये तस्वीर इंग्लैंड के एक कब्रिस्तान की है। यहां रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी महिला के बारे में सुना जरूर था लेकिन अब पहली बार इस महिला की तस्वीर सामने आई है। पहले लोकल इलाके में ऐसी खबरें फैली हुई थी कि एक महिला रोज कब्रिस्तान आकार कंकाल के साथ खेलती या डांस करती है। कुछ लोग इसे अफवाह मानते थे, लेकिन तस्वीर सामने आने पर हर कोई हैरान है।

तस्वीर में दिखाई दे रही महिला काफी हद तक नन जैसी दिखती है। जिस शख्स ने यह डरावना नजारा देखा उसने बताया कि पुराने हल जनरल कब्रिस्तान से गुजरते समय सिर्फ मैं ही नहीं था जो ये नजारा देख हैरान था। वहाँ से जितनी भी गाड़ियां गुजर रही थी उन्होंने भी अपनी रफ्तार कम कर ली थी। वे भी सोच में पड़ गए थे कि आखिर ये हो क्या रहा है।

हल लाइव की रिपोर्ट की माने तो कॉफ हेडपीस पहने महिला एक मानव कंकाल के साथ खुशी से डांस कर रही थी। इसके साथ ही वह कुत्ते के साथ खेल भी रही थी। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह सब बड़ा ही हैरान कर देने वाला सीन था। इसे वहाँ से गुजर रहे एक शख्स ने अपनी गाड़ी में बैठे हुए तस्वीर में कैद कर लिया। तस्वीर लेने वाले शख्स ने बताया कि वह महिला स्प्रिंग बैंक वेस्ट के कब्रिस्तान में हिमर्स स्कूल के लिए टर्न ऑफ के सामने खड़ी थी। इस दौरान वह कंकाल के साथ डांस कर रही थी।

ये घटना शनिवार 11 सितंबर दोपहर के पहले की बताई जा रही है। हल जनरल कब्रिस्तान पिछले 50 सालों से बंद पड़ा है। अब इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लेकिन ये यह शहर के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक भी है। यह कब्रिस्तान 1847 में बनाया गया था। इसका इस्तेमाल लोगों ने 1972 में बंद कर दिया गया। यह वह कब्रिस्तान है जिसमें 1800 के दशक में हैजा से हुई मौत के बाद लोगों को दफनाया गया था।

वैसे कंकाल के साथ डांस करती महिला की इस तस्वीर को देख आपकी क्या राय है? आखिर ये महिला इस मानव कंकाल के साथ क्या करने की कोशिश कर रही होगी? क्या आप ने भी कभी कोई ऐसा नजारा देखा या सुना है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *