Featured Image

राजस्थान में चल रही पंचायत चुनाव में वैसे तो आपने कई अनोखे अंदाज में सरपंच के स्वागत देखे होंगे. लेकिन अलवर के मेवात क्षेत्र में सरपंच का अनोखा स्वागत देखने को मिला. गांव के लोगों ने 500 के नोटों की माला से सरपंच का स्वागत किया. करीब 10 लाख रुपए माला में लगे हुए थे. यह माल 25 से 30 फुट लंबी थी. छत पर खड़ा करके सरपंच को यह माला बनाई गई. 8 से 10 लोगों ने यह माल पकड़ के रखी. इस अनोखी अंदाज में हुए स्वागत का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सरपंच का अनोखा स्वागत-
अलवर जिले की मेवात क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकरी के सरपंच रसीद और नसवारि सरपंच प्रतिनिधि आजान खान का चुनाव जीतने के बाद गांव के लोगों ने अनोखा स्वागत किया. गांव के लोगों ने दो अलग-अलग नोटों की माला से सरपंच का स्वागत किया. इन मालाओं में 500 के 2000 नोट लगे हुए थे. यह माल 25 से 30 फुट लंबी थी.

छत से जमीन तक नोटों की माला-
घर की छत पर सरपंच रसीद और सरपंच प्रतिनिधि आजान खान को खड़ा किया गया. उसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर उनको यह नोटों की माला पहना है. इस दौरान करीब 10 लोगों ने इस माल को पकड़ा. सरपंच का अनोखा स्वागत देखने के लिए पूरा गांव उमर पाड़ा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-
इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले के वीडियो और फोटो बनाएं ओर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मेवात क्षेत्र में हुए सरपंच के अनोखे स्वागत की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है. मेवात क्षेत्र में होने वाली शादियों में दूल्हे को बहन व जीजा नोटों की माला पहनते हैं. इस दौरान शादी में सबसे ज्यादा नोटों वाली लंबी माला पहनने की होड रहती है. आए दिन शादी के दौरान नोटों की माला पहनाने के मामले तो कई बार आते हैं. लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरपंच का नोटों की माला से स्वागत करने का मामला पहली बार सामने आया है. इसलिए इस स्वागत की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है.

ये भी पढ़ें:

  • पैर से दिव्यांग का बना दिया गया आंखों की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, पांच सालों से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई
  • Pune News: ‘दारू पी है’… महिला पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल, रॉन्ग साइड में दौड़ाई कार, पुणे पुलिस ने किया सस्पेंड, FIR भी दर्ज