Featured Image

शिक्षक को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है. एक शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार भी देता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शिक्षक के किरदार पर सवाल खड़ा कर दिया.

टीएनपी डेस्क: शिक्षक को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है. एक शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार भी देता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शिक्षक के किरदार पर सवाल खड़ा कर दिया.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बुलंदशहर के महुआ खेड़ा प्राथमिक विद्यालय का है. आरोप है कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और वहां जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद उसने बच्चों के साथ मारपीट की. मामला तब और गंभीर हो गया जब शिक्षक पर एक छात्र को पंखे से लटकाने का आरोप लगा.

#बुलंदशहर महुआखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो वायरल। स्थानीय युवक ने शिक्षक पर नशे में स्कूल आने और बच्चे को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग उठी। #Bulandshahr #ViralVideo #UttarPradesh https://t.co/fSJppcHZWy — Payall Singhh (@PayallSingh13) October 6, 2026

बच्चे को पंखे से लटकाने का आरोप

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि शिक्षक ने पहले स्कूल में तोड़फोड़ की और फिर छठी कक्षा के एक छात्र को पंखे पर लटका दिया. आरोप है कि इस दौरान बच्चे के साथ मारपीट भी की गई. शिक्षक की इस हरकत का जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो वह मौके से फरार हो गया. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया. वहीं घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक से स्थानीय लोग घटना को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शिक्षक अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय सफाई देता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह दावा करता नजर आता है कि वह स्कूल में मेडिकल देने आया था. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने भी दी कार्रवाई की जानकारी

मामले को लेकर बुलंदशहर पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जानकारी दी गई है. पुलिस के मुताबिक इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही शिक्षक बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे तो उनके भविष्य और सुरक्षा का क्या होगा? लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालाँकि THE NEWS POST वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.