Hair Growth Foods: आजकल हर कोई झड़ते बालों से परेशान हैं। शायद ही कोई हो जो बालों के झड़ने से परेशान न हो। हर बार कंघी करने पर बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता है या फिर बाथरूम में हमेशा बाल पड़े दिखाई देते हैं।

ऐसे में हम झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और तेल लगाने लगते हैं, हालांकि इनसे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, इन चीजों के इस्तेमाल के बाद भी बाल सूखे, बेजान और पतले और झड़ते रहते हैं।
बाल झड़ने को रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?
प्रोटीन युक्त भोजन करें
बाल झड़ने को रोकने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन करें। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बनते हैं। ऐसे में रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लें इससे बाल मजबूत, लंबे और टूटने से बचेंगे. प्रोटीन इनटेक कम हो तो बाल कमजोर, पतले और झड़ने लगते हैं। प्रोटीन के लिए अपनी डाइट में अंडा, दाल, पनीर, दही, चिकन, मछली, दूध, सोयाबीन को डाइट में शामिल करें।
Omega3 फैटी एसिड
बालों के लिए प्रोटीन के अलावा, Omega3 फैटी एसिड भी बेहद जरूरी मानी जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत रहें तो Omega3 फैटी एसिड लें। ये स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और सूजन कम करता हैं। Omega3 फैटी एसिड के लिए अलसी के बीज, अखरोट, मछली, chia seeds, सरसों का तेल लें।
विटामिन B और बायोटिन बालों को बनाता है मजबूत
विटामिन B और बायोटिन बालों की सेहत पर गहरा असर डालते हैं. विटामिन B और खासकर बायोटिन बनाते हैं, ये बालों का टूटना कम करते हैं और नए बाल उगाने में मदद करते हैं। इसके लिए अंडा, बादाम, मूंगफली, दाल, साबुत अनाज, केला, एवोकाडो खाएं।
आयरन और जिंक बेहद जरूरी हैं
बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। ये दोनों मिनरल्स बालों की जड़ों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। इसकी कमी होने पर बाल झड़ते हैं, रूसी होती है और नए बाल कम उगते हैं। इन दोनों की कमी को पूरा करने के लिए पालक, बीट, अनार, गुड़, लाल मांस, नट्स , दालें, अंडा, दही लें।
सही खानपान क्यों है जरूरी?
बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन B और ओमेगा3 की कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। इसलिए डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें।



