भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे पांच खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज बेहद अहम साबित हो सकती है। BCCI ने इंडिया A की टीम का ऐलान करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ , देवदत्त पडिक्कल , प्रियांश आर्य , रजत पाटीदार और गुरजापनीत सिंह को मौका दिया है। लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी या एंट्री का इंतजार कर रहे इन खिलाड़ियों के पास अब खुद को साबित करने का शानदार मंच है।

BCCI ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी
ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया A की वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। लंबे समय से भारतीय वाइटबॉल सेटअप से दूर चल रहे गायकवाड़ के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ अगर उनका बल्ला चला, तो टीम इंडिया में वापसी के लिए उनका दावा मजबूत हो सकता है। गायकवाड़ के साथ देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पडिक्कल घरेलू और लिस्टA क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं और अब उनके पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका है।
प्रियांश आर्य और रजत पाटीदार पर भी BCCI की नजर
प्रियांश आर्य को भी इंडिया A टीम में जगह मिली है। युवा सलामी बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ अच्छे रन बनाकर वह चयनकर्ताओं की नजर में अपनी जगह और मजबूत कर सकते हैं। वहीं रजत पाटीदार के लिए भी यह मौका काफी अहम है। IPL में कप्तानी और घरेलू क्रिकेट में अनुभव हासिल कर चुके पाटीदार लंबे समय से भारतीय टीम में मौके का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया A सीरीज उनके लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकती है।
गुरजापनीत सिंह के पास टीम इंडिया का दरवाजा खोलने का मौका
तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह को भी इस टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस गेंदबाज के लिए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज अपनी काबिलियत दिखाने का बड़ा मौका होगी। इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। BCCI के इस फैसले ने इन पांचों खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया का दरवाजा फिर से खोल दिया है। अब असली चुनौती मैदान पर प्रदर्शन करने की होगी। अगर ये खिलाड़ी मिले मौके को भुना लेते हैं, तो आने वाले समय में भारतीय टीम में इनकी किस्मत बदल सकती है।



