बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिर जाने और तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद तक भारत के साथ संबंध तनावपूर्ण ही बने हुए हैं. अब इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है. लेकिन पश्चिम बंगाल के मंत्री ने एक बयान देकर स्थिति को थोड़ा और नाजुक कर दिया है.

पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि 16 दिसंबर कर भारत बांग्लादेश पर कब्जा कर लेगा. अर्जुन सिंह ने कहा कि इसके बाद बांग्लादेश में हुई हिंदुओं की हत्या का बदला लिया जाएगा.

16 दिसंबर को वापस जाएंगी शेख हसीना

गौर करने वाली बात ये है कि 16 दिसंबर ही वह तारीख है, जब शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का एलान किया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। 16 दिसंबर को बांग्लादेश का विजय दिवस भी मनाया जाता है. अर्जुन सिंह ने मंगलवार को भाटपारा में पत्रकारों से बात की.

उन्होंने कहा, ’16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश ले लेंगे. अब बहुत हुआ. बांग्लादेश को लेकर अब कोई बहाना नहीं चलेगा. बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या हुई है, हम उसका बदला लेंगे. इसमें कोई शक नहीं है.’

बांग्लादेश बोला कैदी की तरह लाएंगे

उधर शेख हसीना की वतन वापसी पर बांग्लादेश में भी राजनीति गरमाई हुई है. बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि शेख हसीना को केवल कैदी की तरह हाथों में हथकड़ी लगाकर वापस आने दिया जाएगा.

हुमायूं कबीर ने कहा, ‘इच्छा और वास्तविकता दो अलगअलग चीजें हैं. किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा किसी और तरीके से वापस नहीं आने दिया जाएगा. वह कोई आम यात्री नहीं हैं.’

राष्ट्रीय एयरलाइन का इस्तेमाल करने की मांग

इसके पहले शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि शेख हसीना बांग्लादेश वापस जाने के लिए वहां की राष्ट्रीय एयरलाइन ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ का इस्तेमाल करेंगी.

उन्होंने कहा, ‘5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेशी विमान से भारत ले जाया गया था. इसलिए वह सरकार से मांग कर रही हैं कि दिल्ली से वापस ढाका जाने के लिए हवाई यात्रा का प्रबंध किया जाए.’

शेख हसीना को जेल भेजने का दावा

बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल के के मुख्य अभियोजक मो. अमीनुल इस्लाम ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक तरह का पागलपन है. उन्होंने हसीना की मांग को खारिज कर दिया.

वही बांग्लादेश के एक मंत्री ने भी कहा कि विमान की व्यवस्था को लेकर भारत से कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि अगर हसीना भारत लौटीं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.