बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, जबकि सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है।

Team India squad for IND vs SL series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर उतरेगी, जहां अनुभवी खिलाड़ियों के साथसाथ कुछ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। इस टीम में रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि पहली बार ऑफ स्पिनर सारांश जैन को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, टीम चयन के साथ कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को स्क्वॉड में जगह तो मिली है, लेकिन दोनों का अंतिम चयन उनकी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। वहीं चोटिल वॉशिंगटन सुंदर इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने युवा सारांश जैन पर भरोसा जताया है।

IND vs SL: वॉशिंगटन सुंदर की जगह सारांश जैन को मिला पहला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह तीसरे वनडे में भी नहीं खेल पाए थे और अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। यह उनके करियर का पहला टेस्ट कॉलअप है और अब उनके पास भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का शानदार मौका होगा।

🚨 News 🚨#TeamIndia‘s squad for the 2⃣match Test Series against Sri Lanka announced

Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.

More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj

— BCCI July 28, 2026

IND vs SL: बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर रहेगा फैसला

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों को अंतिम रूप से तभी टीम का हिस्सा बनाया जाएगा जब उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिल जाएगी। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। बुमराह भी इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने में सूजन की समस्या से जूझ रहे थे और इसी वजह से तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे। वहीं साई सुदर्शन भी पूरी तरह फिट होने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता पर टीम मैनेजमेंट की नजर रहेगी।

IND vs SL: 7 अगस्त से प्रैक्टिस मैच, 15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

बीसीसीआई ने अपने मीडिया एडवाइजरी में बताया है कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर आयोजित होगा। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल , केएल राहुल , यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत , साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।