Featured Image

Taiwan Adultery Robot Vacuum Revelation News: आजकल हर कोई व्यक्ति जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहता है. परिवार के बाहर अफेयर अब आम रूप लेते जा रहे हैं. इसकी वजह से घर टूटने और परिवार बिखरने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. ताइवान में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित अफेयर का खुलासा करने के लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया. इस ट्रिक का इस्तेमाल करके उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ दीवानी (सिविल) मुकदमा तो जीत लिया. हालांकि इसके बावजूद कोर्ट ने सजा उसे ही सुनाई. जब उसने इसकी वजह जानी तो वह व्यक्ति हैरान रह गया.

हॉलिडे होम में अनजान टूथब्रश मिलने से हुआ शक

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था. उसका विवाह 2021 में हुआ था. वह और उसकी पत्नी घूमने के दौरान अक्सर अपने हॉलिडे होम का इस्तेमाल करते थे. सितंबर 2023 में जब वे अपने हॉलिडे होम में छुट्टियां मनाने पहुंचे तो वहां पर पति को इस्तेमाल किया हुआ एक टूथब्रश मिला. इससे पति को अपनी पत्नी पर शक हुआ. उसने पार्किंग गैराज के सीसीटीवी फुटेज देखे, वहां पर उसे एक अनजान व्यक्ति नजर आया. वह व्यक्ति पहले भी उसकी पत्नी को घर छोड़ने आ चुका था.

इस घटना के करीब तीन महीने बाद, पति ने मोबाइल ऐप के जरिए हॉलिडे होम में मौजूद रोबोट वैक्यूम क्लीनर को रिमोट से चालू किया. इस डिवाइस में इन-बिल्ट ऑडियो-वीडियो फीचर था. इसकी मदद से यूजर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. ऐसा करके वह पत्नी से बात करना चाहता था.

वैक्यूम क्लीनर में रिकॉर्ड हो गए पत्नी के अंतरंग संबंध

हालांकि, जब उसने वैक्यूम के लाइव फीड को ओपन किया तो देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी की बाहों में अंतरंग हालत में है. यह देखकर उसे जबरदस्त धक्का लगा. उसे यकीन ही नहीं हुआ कि उसकी बीवी उसके साथ धोखा कर रही है. लेकिन फिर उसने अपने गुस्से पर काबू रखकर उस फुटेज को रिकॉर्ड करके सेव कर लिया.

इसके बाद उसने वैवाहिक अधिकारों के उल्लंघन के आरोप में कोर्ट मे केस कर दिया. सबूत के रूप में उसने वैक्यूम क्लीनर डिवाइस के जरिए सेव किया गया वीडियो फुटेज अदालत में पेश किया. पति ने धोखा देने का आरोप लगाते हुए 20 लाख न्यू ताइवान डॉलर यानी लगभग 60 लाख रुपये के मुआवजे का हर्जाना मांगा.

अदालत ने पत्नी पर लगाया 5 लाख डॉलर का जुर्माना

उसकी सबूत देखने के बाद कोर्ट ने माना कि पत्नी और उसके प्रेमी के संबंध दोस्ती से कहां ज्यादा बढ़कर थे. जज ने इसे अडल्टरी मानते हुए दोनों को मुआवजे के रूप में करीब 5 लाख न्यू ताइवान डॉलर देने का आदेश दिया. हालांकि, उसकी यह जीत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी.

हालांकि, पति की यह जीत ज़्यादा समय तक नहीं टिकी और पत्नी ने उसके खिलाफ कोर्ट में केस ठोक दिया. पत्नी ने आरोप लगाया कि उसकी सहमति के बिना उसकी निजी फुटेज गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई. ऐसा करके पति ने उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन किया है.

दूसरी अदालत ने पति को लगाई फटकार

पति ने दलील दी कि पत्नी अडल्टरी में लिप्त थी, जिसे उजागर करने के लिए उसने फुटेज लिए. उसने कहा कि कोर्ट ने भी उसकी रिकॉर्डिंग के बतौर सबूत स्वीकार किया था. ऐसे में यह निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं माना जा सकता. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत ने पति की दलील ठुकरा दी.

कोर्ट ने कहा कि पति और पत्नी, दोनों के लिए वैवाहिक दायित्व निभाया जाना जरूरी है. लेकिन यह किसी भी सूरत में निजता के अधिकारी से बढ़कर नहीं हो सकता. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जज ने कहा कि पत्नी ने अपने निजी पलों की रिकॉर्डिंग के लिए सहमति नहीं दी थी. ऐसे में गुप्त रूप से पत्नी के वीडियो बनाना आपराधिक कृत्य है.

पति को सुनाई 5 महीने जेल की सजा

अदालत ने पति पर डेढ़ लाख न्यू ताइवान डॉलर का जुर्माना लगाते हुए 5 महीने जेल की सजा सुनाई. कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर उसने आगे भी इस तरह का कोई कृत्य किया तो उसे जेल की कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी. बताते चलें कि ताइवान के कानून में किसी भी व्यक्ति के निजी पलों की बिना प्रमीशन रिकॉर्डिंग करने पर 3 साल जेल की सजा और 3 लाख न्यू ताइवान डॉलर जुर्माने का प्रावधान है.