राम मंदिर के सीईओ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को बुधवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ नियुक्त किया गया. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड एयर ऑफिसर हैं. उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंगइनचीफ के तौर पर सेवा की है. क्या आपको जानकारी है कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर का सीईओ बनने पर कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलेंगी? उन्हें एयरफोर्स में रहते हुए कितनी सैलरी मिलती है? आइए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं.

कौन है एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा?

38 साल से ज्यादा के अपने सर्विस करियर में, एयर मार्शल ने जितेंद्र मिश्रा कई अहम कमांड और स्टाफ पदों पर काम किया है. इनमें फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट में चीफ टेस्ट पायलट, दो फ्रंटलाइन एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग, डायरेक्टर , प्रिंसिपल डायरेक्टर और एयर HQ में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ , ASTE के कमांडेंट और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ जैसे पद शामिल हैं. मौजूदा पद संभालने से पहले, वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ थे. इन्हें ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ और ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया है.

राम मंदिर CEO की सैलरी और अन्य भत्ते क्या होंगे?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक शर्तों के अनुसार, 2026 में राम मंदिर CEO की सैलरी बातचीत से तय होगी. इसका मतलब है कि चुना गया उम्मीदवार ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ अपनी पसंद की सैलरी पर चर्चा कर सकता है. सरकार के तय पेस्केल के बजाय, सैलरी पैकेज आपसी बातचीत से तय होगा. यह उम्मीदवार के प्रोफेशनल बैकग्राउंड, एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव और पिछले एग्जीक्यूटिव रिकॉर्ड पर आधारित होगा.

चूंकि राम मंदिर का सीईओ एयर मार्शल के पद से रिटायर है. ऐसे में सैलरी पैकेज हाईलेवल एग्जीक्यूटिव स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तय किया जाएगा. एग्जीक्यूटिव पैकेज में अयोध्या में रहने की सुविधा, सरकारी गाड़ी, एडमिनिस्ट्रेटिव सिक्योरिटी और अन्य भत्ते भी शामिल हो सकते हैं. राम मंदिर CEO का सैलरी पैकेज मंदिर के रोजाना के कामकाज, कई एजेंसियों के साथ मिलकर सिक्योरिटी का इंतजाम, लाखों भक्तों की भीड़ को संभालने और ट्रस्ट के फाइनेंस को मैनेज करने जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के अनुरूप होगा.

पहले कितनी मिलती थी सैलरी?

भारतीय वायु सेना में एक एयर मार्शल को लगभग 1,82,200 रुपए प्रति माह का मूल वेतन मिलता है, जिसमें महंगाई भत्ता , परिवहन भत्ता और सैन्य सेवा वेतन जैसे भत्ते शामिल नहीं हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अगर भत्तों की बात करें तो एयर मार्शल को सैलरी के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता , और पोस्टिंग के आधार पर हाई एल्टीट्यूट या फ्लाइंग अलाउंस भी दिया जाता है. वैसे रिटायरमेंट के बाद इस रैंक के लोगों को और भी कई तरह​ के रिटायरमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं.