बाल धोने के बाद कंघी करने में होती है परेशानी, सुलझाने के लिए अपना सकते हैं ये 3 तरीके​

News Just Abhi Hair Care Tips: कई बार बालों को बिना सुलझाए बांध लेने से या कई दिनों तक कंघी न करने से भी बहुत ज्यादा उलझ जाते हैं। ऐसे में परेशान होकर कई लोग जोरजोर से कंघी करने लगते हैं जिससे बहुत ज्यादा बाल टूटने लगते हैं।

बाल धोने के बाद कंघी करने में होती है परेशानी, सुलझाने के लिए अपना सकते हैं ये 3 तरीके​
बाल धोने के बाद कंघी करने में होती है परेशानी, सुलझाने के लिए अपना सकते हैं ये 3 तरीके​

बाल धोने के बाद सूखने पर वे और ज्यादा ड्राई व उलझे नजर आने लगते हैं। इस दौरान कंघी करने में बहुत परेशानी होती है और सैकड़ों बाल टूट जाते हैं। ऐसे में सही तरीके से बालों को सुलझाना बहुत जरूरी है जिससे बाल कम टूटेंगे। अगर आप भी बाल धोने के बाद उलझे बालों को आसानी से सुलझाना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

शैंपू के बाद एक कप पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे बालों पर लगाएं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसे करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से बालों को धो लें। इससे बालों की चमक आ सकती है और फ्रिजी बालों से भी छुटकारा मिल सकता है।

सही कंघी का इस्तेमाल

बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी को ही चुनें। इससे बाल कम टूटते हैं और जल्दी सुलझ जाते हैं। बालों को सबसे पहले नीचे की तरफ से सुलझाएं और फिर स्कैल्प से नीचे की ओर सुलझाएं। इसके अलावा गीले बालों में जोर से कंघी करने से बचना चाहिए।

तेल से सुलझाएं

कई बार हेयर कलर और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों की प्राकृतिक नमी को छीन लेता है। जिसकी वजह से धोने के बाद बाल आपस में बुरी तरह उलझ जाते हैं। ऐसे में बाल धोने के बाद हल्का तेल लगा सकते हैं जो बालों को पोषण देने में मदद करेगा, उससे वे कम उलझते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक या दो बार बालों को अच्छी तरह से ऑयलिंग करें। इससे बालों की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

बाल धोने के बाद न करें ये गलती

गीले बालों में कंघी करने से वे ज्यादा टूटते हैं क्योंकि इस समय बालों की जड़ें कमजोर होती हैं। बाल सूखने के बाद कंघी करनी चाहिए इससे बाल कम टूटते हैं। कंघी करते समय हमेशा नीचे से बालों को सुलझाएं और फिर ऊपर से कंघी करते हुए बालों को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *