Featured Image

Petrol-Diesel Price Today : देश भर में गाड़ियों में ईंधन भरवाने वाले करोड़ों आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर है। आज शुक्रवार, 25 सितंबर को भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई फेरबदल दर्ज नहीं किया गया है। रोजाना की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने सुबह 6 बजे देश भर के पेट्रोल पंपों के लिए ईंधन के नए रेट्स अपडेट कर दिए हैं। रिटेल मार्केट में कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं, जिससे रोज सफर करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्टर्स को किसी अतिरिक्त खर्च का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट

अगर देश के बड़े महानगरों में आज के रेट्स पर नजर डालें, तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 97.83 रुपए प्रति लीटर पर टिका हुआ है। देश के अन्य छोटे-बड़े शहरों में भी लोकल टैक्स के हिसाब से मामूली अंतर के साथ कीमतें पुरानी दरों पर ही स्थिर हैं।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल

शहर

पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)

डीजल की कीमत (प्रति लीटर)

दिल्ली

102.12 रुपए

95.20 रुपए

मुंबई

111.21 रुपए

97.83 रुपए

कोलकाता

113.51 रुपए

99.82 रुपए

चेन्नई

107.78 रुपए

99.56 रुपए

जयपुर

112.69 रुपए

97.78 रुपए

पटना

113.35 रुपए

99.36 रुपए

लखनऊ

101.86 रुपए

95.36 रुपए

अमृतसर

105.56 रुपए

96.20 रुपए

बेंगलुरु

110.82 रुपए

98.77 रुपए

MP-CG में पेट्रोल-डीजल की कीमत

• रायपुर: 108.08 ₹/L पेट्रोल, 101.60 ₹/L डीजल

• बिलासपुर: 108.64 ₹/L पेट्रोल, 101.90 ₹/L डीजल

• भोपाल: 114.57 ₹/L पेट्रोल, 99.64 ₹/L डीजल

• इंदौर: 115.00 ₹/L पेट्रोल, 100.09 ₹/L डीजल

कैसे तय होते हैं आपके शहर में तेल के दाम?

ईंधन के दाम तय करने के पीछे एक निश्चित प्रक्रिया काम करती है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की स्थिति, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और लोकल लॉजिस्टिक्स का बारीकी से आकलन करने के बाद ही कीमतें संशोधित करती हैं। भले ही पिछले कुछ दिनों में ग्लोबल क्रूड मार्केट में अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव देखा गया हो, लेकिन आम जनता की जेब पर असर न पड़े, इसलिए घरेलू स्तर पर कीमतों को नियंत्रित रखा गया है।

सप्लाई बहाल होने से तेल बाजार में आई स्थिरता

वैश्विक बाजार के लिहाज से देखें तो तेल की आपूर्ति को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते कच्चे तेल की सप्लाई काफी बढ़ा दी है। हाल ही में सऊदी की 746-मील लंबी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन (Petroline) पर हुए हमले के बाद रेड सी स्थित यानबू पोर्ट के जरिए होने वाले शिपमेंट में बड़ी रुकावट आ गई थी। हालांकि, अब इस सप्लाई चेन को फिर से सुचारू रूप से बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया गया है।

एशियाई देशों के लिए बढ़ी आपूर्ति

सप्लाई बहाल होने का सीधा असर वैश्विक टैंकर ट्रैकिंग आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इस महीने सऊदी अरब से कच्चे तेल का कुल शिपमेंट औसतन 5.28 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है, जो कि चालू वर्ष में फरवरी के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है। मार्केट ट्रेडर्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सऊदी ने एशियाई देशों की रिफाइनरीज को अक्टूबर और नवंबर में डिलीवरी के लिए लगभग 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेचा है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कमी की आशंका काफी हद तक टल गई है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों के और स्थिर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।