
आस्था कुंज पार्क में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बृहस्पतिवार को तीनों आरोपितों आसिफ, हेमंत सिंह और मुकेश सिंह पाेक्सो कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष ने हेमंत और मुकेश की गिरफ्तारी के वाजिब कारण परिवार को न बताने, मिलने से रोकने और जेल में खाना न मिलने का आरोप लगाते हुए अर्जी लगाई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अर्जी खारिज कर दिया।
सबूत मिटाने का किया प्रयास
अभियोजन पक्ष ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपितों ने अपने कपड़े धुल लिए थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मोबाइल में मौजूद कई चैट को डिलीट भी किया। कपड़े और मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। अपराध से जुड़े साक्ष्य एकत्र होने के चलते पुलिस हिरासत की मांग नहीं की गई।
-1790265590243_v.webp?w=120&resize=120,90&ssl=1)


