प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कई बड़े आंकड़े सामने रखे. उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में बड़ी छलांग लगानी होगी. पीएम मोदी के विजन में भारत की 50 कंपनियों को फॉर्च्यून 500 में शामिल करना, एक भारतीय बैंक को दुनिया के टॉप5 बैंकों में पहुंचाना और 2047 तक देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 गीगावाट तक बढ़ाना शामिल है. इसके अलावा उन्होंने AI, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, डिफेंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत को ग्लोबल लीडर बनाने की बात कही.

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में 50 भारतीय कंपनियां
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 50 भारतीय कंपनियों को शामिल करना होना चाहिए. फिलहाल भारत की स्थिति इससे काफी दूर है. 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारत की 9 कंपनियां शामिल थीं. इनमें Reliance Industries सबसे ऊपर 88वें स्थान पर थी. इसके बाद LIC 95वें और Indian Oil 127वें स्थान पर रही. SBI, ONGC, HDFC Bank, Tata Motors, BPCL और ICICI Bank भी इस सूची में शामिल थीं. यानी 9 कंपनियों से 50 कंपनियों तक पहुंचने के लिए भारत को अपनी मौजूदगी पांच गुना से ज्यादा बढ़ानी होगी.
दुनिया के टॉप5 बैंकों में भारतीय बैंक
पीएम मोदी ने एक भारतीय बैंक को दुनिया के टॉप5 सबसे बड़े बैंकों में शामिल करने का लक्ष्य भी रखा है. अप्रैल 2026 की S&P Global Market Intelligence रैंकिंग में चीन का Industrial and Commercial Bank of China सबसे ऊपर था. उसके बाद चीन के ही तीन और बड़े बैंक शामिल थे. भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI इस रैंकिंग में काफी पीछे है. ऐसे में भारतीय बैंक को टॉप5 में पहुंचाने के लिए बैंकिंग सेक्टर के आकार और कारोबार में काफी तेजी लानी होगी.
2047 तक 100GW न्यूक्लियर पावर
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का लक्ष्य भी काफी बड़ा है. सरकार 2047 तक देश की न्यूक्लियर पावर क्षमता को 100GW तक पहुंचाना चाहती है. 31 जुलाई 2026 तक भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता करीब 8.78GW थी. सरकार का लक्ष्य इसे 203132 तक 22.38GW और 2047 तक 100GW करना है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसका मतलब है कि मौजूदा क्षमता के मुकाबले परमाणु ऊर्जा को 11 गुना से ज्यादा बढ़ाना होगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत इस दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.
एक करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग
AI के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा है. पीएम मोदी ने अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल सिखाने की बात कही. सरकार पहले ही IndiaAI Mission के तहत YUVA AI for All कार्यक्रम शुरू कर चुकी है. इसका उद्देश्य लोगों को AI की बेसिक जानकारी देना है. यह कार्यक्रम 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. 8 जुलाई तक इस कार्यक्रम में 85.27 लाख लोगों का नामांकन हो चुका था.
5 से 8 और सेमीकंडक्टर प्लांट
भारत अब सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है. पीएम मोदी ने कहा कि अगले 7 से 8 साल में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट लगाए जाएंगे. सरकार के मुताबिक, 13 अगस्त तक देश में 6 राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट मंजूर हो चुके थे. इनमें 1.64 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की प्रतिबद्धता है. इन प्रोजेक्ट में सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस पैकेजिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इनमें से तीन प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है.



