Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड परिसर में एक भीषण और जोरदार धमाका हुआ है. यह रिफाइनरी मंगलुरु के जोकट्टे इलाके के पास स्थित है. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूरदूर तक सुनी गई और पनाम्बुर, कावूर, सुरथकल तथा जोकट्टे के कई हिस्सों में स्थित मकानों में तेज कंपन महसूस किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। धमाके के तुरंत बाद रिफाइनरी और उसके आसपास के आसमान में काले धुएं का भारी गुबार छा गया.

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. आग और स्थिति पर काबू पाने के लिए 5 फायर टेंडर और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को तुरंत एमआरपीएल परिसर में भेजा गया है. किसी भी तरह की जनहानि को रोकने और झुलसे या घायल लोगों को तत्काल इलाज देने के लिए बड़ी संख्या में एम्बुलेंस MRPL परिसर के भीतर भेजी गई हैं.

पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी पहुंचे घटनास्थल, जांच जारी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और राहतबचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका रिफाइनरी की किस यूनिट में हुआ और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या थी. कंपनी प्रबंधन और पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के साथसाथ हादसे में हुए नुकसान और हताहतों का विवरण जुटाने में लगे हैं.