कभी सोचा है कि जिस डिब्बे में लाखों यात्रियों ने सफर किया वह बूढ़ा होने के बाद कहां जाता है? सवाल दिलचस्प है, क्योंकि जवाब सिर्फ कबाड़खाना नहीं है. भारतीय रेलवे आज पुराने डिब्बों से कमाई भी करता है और डिब्बों की विरासत भी सहेजता है. रेलवे में किसी कोच को हटाने का फैसला उम्र और हालत दोनों देखकर होता है. इसकी अधिकतम लाइफ 25 साल है. 1215 साल की अवधि पर चुनिंदा कोचों का मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन भी किया जाता है, जिसमें अंदर की पूरी साजसज्जा बदल दी जाती है

कभीकभी जरूरत पड़ने पर यह उम्र खिंच भी जाती है. कुंभ मेला 2025 की तैयारी में रेलवे बोर्ड ने 20 से 25 साल के ICF कोचों के रिटायरमेंट को रोक दिया था ताकि इन्हें विशेष ट्रेनों में इस्तेमाल किया जा सके।
क्या होता है ट्रेन के डिब्बों का?
ज्यादातर डिब्बों का अंत कंडमेशन यार्ड में होता है. मुंबई मंडल में ये डिब्बे कुर्ला के कोच कंडमेशन यार्ड लाए जाते हैं और नीलामी के बाद उन्हें टुकड़ों में काटा जाता है. इस काम में 2025 कर्मचारी गैस कटर के साथ जुटते हैं. इससे अच्छी कमाई भी होती है.
मध्य रेलवे ने अप्रैल 2022 से जून 2023 के बीच 138 मेल/एक्सप्रेस कोच रिटायर किए. इनकी बिक्री से 17.58 करोड़ रुपये मिले, यानी औसतन 12.73 लाख रुपए प्रति डिब्बा.
‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’.
डिब्बों के रिटायरमेंट के बाद क्या होता है?
डिब्बों के रिटायरमेंट के बाद डिब्बा सीधे कबाड़ी के पास नहीं जाता. उसके काम लायक पुर्जे पहले निकाल लिए जाते हैं और बचा हुआ कचरा नीलाम होता है. अगर कोई दूसरा रेलवे डिवीजन उसे नहीं मांगता और कोच निर्माण इकाइयां भी उसके पुर्जे रीसाइकिल नहीं कर पातीं, तभी उसे स्क्रैप में बेचा जाता है. एक यात्री कोच का वजन 7 टन तक होता है.
रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स
जिन डिब्बों की हालत ठीक होती है, उन्हें रेलवे कमाई के नए रास्ते में लगाती है. कोडल लाइफ पूरी करने के बाद अच्छी हालत वाले कोच कोचरेस्टोरेंट वगैरह के रूप में रखे जाते हैं. रेलवे बोर्ड ने जोन्स को पुराने कोचों को रेलथीम रेस्टोरेंट में बदलने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व बढ़े और रोजगार मिले.
फरवरी 2022 में नागपुर स्टेशन पर रेलवे का पहला ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’ खुला, जिसे हल्दीराम चलाता है. अधिकारियों ने इसे नॉनफेयर रेवेन्यू यानी गैरकिराया आय की सोच बताया.
दादर दरबार रेस्तरां.
इसके बाद दूसरे शहर भी जुड़े. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दो पुराने MEMU कोचों से एक चायनाश्ते का कोच ‘चाय चुन’ और 42 सीटों वाला रेस्टोरेंट ‘वाओ भोजन’ बना.चेन्नई, मुंबई, भोपाल, नागपुर और जबलपुर में भी पुराने रेल कोच में रेस्टोरेंट चल रहे हैं. जयपुर के एक स्टेशन पर खुला रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे चलता है और ऑनलाइन ऑर्डर पर ट्रेन के कोच में खाना भी पहुंचाता है.भोपाल जैसी जगहों पर जगह लीज पर दी जाती है. वहां रेलवे ने कोच रेस्टोरेंट के लिए पांच साल की लीज पर जगह दी है.
दिल्ली के रेल म्यूजियम का प्रेसिडेंशियल सैलून.
कैंपिंग कोच, म्यूजियम और विरासत
कुछ डिब्बे पर्यटकों के ठिकाने बनते हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। 29 नवंबर 2017 को रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को कोचों को कैंपिंग कोच में बदलने की योजना का एक्शन प्लान भेजने को कहा था. 2024 में भी रेलवे बोर्ड ने जोनों से अतिरिक्त ICF कोचों के लिए मांग की थी ताकि उन्हें कैंपिंग कोच, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन जैसे उपयोग में बदला जा सके.
इन बदले हुए डिब्बों की भी उम्र तय है. पैसेंजर कोच से बदलकर हल्के कामों, जैसे ऑटोमोबाइल ढुलाई या दुर्घटना राहत में लगाए गए डिब्बों के लिए बदलाव के बाद अधिकतम 10 साल या कुल 35 साल की सेवाअवधि तय की गई है.
कुछ डिब्बे इतिहास बन जाते हैं. रेलवे की हेरिटेज सूची में मुंबई, हावड़ा, शिमला और दूसरी जगहों पर रखे कोच, सैलून और क्रेन दर्ज हैं. इनमें हावड़ा के रीजनल रेल म्यूजियम में रखा देश के शुरुआती मेट्रो कोचों में से एक भी है.



