उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक व्यक्ति ने मंगेतर से शादी का विरोध करने पर अपनी ही बेटी को गोली मार दी. इस वारदात में गंभीर रूप से जख्मी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला मैनपुरी के भोगांव कस्बे का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक भोगांव कस्बे में रहने वाले असीन खान ने अपनी बेटी शाजिया की शादी तय कर रखी थी. इधर, शाजिया का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी वजह से वह मंगेतर से शादी का विरोध कर रही थी. इस बात को लेकर पिता के साथ उसकी कई बार बहस भी हुई. उसने हर हाल में अपने बॉयफ्रेंड से ही शादी के लिए कह दिया था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस बात से नाराज पिता ने शाजिया को सोते समय कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी.

शाजिया की हालत नाजुक

वारदात के बाद घर में अफरा तफरी मच गई. गोली चलने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए. आनन फानन में शाजिया को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल शाजिया को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर भेज दिया गया और जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

पिता के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी सिटी के मुताबिक वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी खेरुनिसा ने तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.