UP Jalaun Gas Cylinder Blast उत्तर प्रदेश के जालौन में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां उरई कोतवाली क्षेत्र में पार्षद के घर गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 23 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें 13 बच्चे, 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। इानमें से 5 मासूमों समेत 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लगी थी। हालांकि दमकल टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया। इसके बाद IG आकाश ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया।

ब्लास्ट में लगभग 23 लोग झुलसे
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में सभासद के परिवार के 10 से अधिक सदस्यों के अलावा आसपास के घरों में मौजूद करीब 23 लोग महिलाओं बच्चों समेत झुलसकर घायल हो गए। आपको बता दें अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर बाहर निकला आए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम व दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।
13 की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को पहले तो पास के जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चला। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे 13 बच्चे, 5 पुरुष और 5 महिलाएं को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कराया गया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम सिलेंडर में आग लगने और विस्फोट होने के कारणों की जांच कर रही है. वही मामले में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने जांच कमेटी गठित कर दी है।



