Mussoorie Tourist And Local Dispute: पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद होने का मामला सामने आय़ा है. जानकारी के अनुसार, यहां के पिक्चर पैलेस चौक पर शनिवार को मालरोड में प्रवेश को लेकर पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते ये विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि एक पर्यटक ने गाड़ी से पाना निकालकर स्थानीय युवक रोहन राणा के सिर पर कई वार कर दिए.

पाने के वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। घायल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दो पर्यटकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई. मारपीट के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला.
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति संभली
इस दौरान कुछ लोगों ने पर्यटकों की गाड़ी के शीशों पर भी हमला किया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया. स्थानीय युवकों का आरोप है कि कुछ पर्यटक प्रतिबंधित समय में मालरोड पर वाहन ले जाने की जिद करते हैं और विरोध करने पर विवाद करने लगते हैं. उन्होंने पिक्चर पैलेस चौक पर पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके.
पुलिस मामले की कर रही है जांच
पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों पर्यटकों से पूछताछ की. फिलहाल इस पूरे पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में विवाद शुरू होने की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका साफ हो सकेगी. इस मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है. घायल युवक की चिकित्सकीय स्थिति और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ये पता चलेगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई जी रही है.



