राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, बोलीं- नीले ड्रम वाली मुस्कान की तरह मेरे बेटे के कातिलों को भी मिले फांसी!

इंदौर: Raja Raghuvanshi Murder Case मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड मामले में मुस्कान और साहिल की सजा पर फैसला आ गया है। जिला और सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों दोषियों- मुस्कान और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। जिसके बाद अब राजा रघुवंशी की मां ने न्याय की गुहार लगाई है और बेटे के हत्याकांड में भी आरोपियों को ऐसी ही सजा देने की मांग की है।

अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहती है राजा की मां

Raja Raghuvanshi Murder Case राजा की मां का कहना है कि जिस मां को अपने बेटे के मामले में न्याय मिला है, उन्हें भी वैसा ही न्याय मिलना चाहिए। राजा की मां ने भावुक होकर कहा कि मुस्कान और उसके साथी को जो सजा मिली है, वही सजा उनके राजा के कातिलों को भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जाकर उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है और वह भी अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहती हैं।

कब हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या?

बता दें कि इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई 2025 को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था