बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारबार विदेश जाने का मुद्दा उठाया है. पार्टी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के विरोधप्रदर्शनों के बीच राहुल एक और विदेश यात्रा पर निकल गए हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता विरोधप्रदर्शनों से बहुत थक गए हैं और ब्रेक पर चले गए हैं.

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक विमान के अंदर का वीडियो शेयर किया है. जिसमें राहुल गांधी वियतनाम जाने वाली फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं. इसी वीडियो को लेकर पार्टी ने पार्टी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है.

बीजेपी का राहुल गांधी पर तंज

पार्टी ने कटाक्ष करते हुए लिखा ‘झूठ फैलाफैलाकर बहुत थक गया हूं चलो, कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसे पता चलेगा!’. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वह वीडियो भी पोस्ट किया, जिसे कथित तौर पर उनके साथ सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया था.

झूठ फैलातेफैलाते थक गया… कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं… किसी को क्या ही पता चलेगा! 😜

— BJP October 19, 2026

‘राहुल गांधी हर बार ऐसा ही करते हैं’

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा ‘देखिए, राहुल गांधी हर बार ऐसा ही करते हैं. बिहार में यात्रा करने के बाद, वे दो महीने की छुट्टियों पर विदेश चले गए थे. शायद तब वे वियतनाम गए थे, और हो सकता है कि इस बार भी वे वियतनाम ही गए हों’.

‘राहुल गांधी राजनीतिक मेहनत नहीं झेल पाते’

वहीं बीजेपी के एक अन्य नेता शाज़िया इल्मी ने कहा कि राहुल गांधी इतनी राजनीतिक मेहनत नहीं झेल पाते और अक्सर छुट्टियों पर निकल जाते हैं. शाज़िया इल्मी ने कहा, ‘राहुल गांधी से अब और नहीं सहा गया। वे आखिर कितनी मेहनत कर सकते हैं? वोट चोरी का मुद्दा तो बस एक बहाना है. सब जानते हैं कि वे कितने आलसी हैं. अब उनका ‘पर्यटन’ फिर से शुरू हो गया है. साफ है कि वे दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए और फिर से कहीं निकल गए. इस बार वे वियतनाम की यात्रा पर गए हैं’.

कांग्रेस ने किया पलटवार

इधर इस मुद्दे पर बीजेपी को जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी विपक्ष के नेता की विदेश यात्राओं को बेवजह मुद्दा बनाती है.कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा ‘कौन, कब और कहां जाता है… इसमें क्या दिक्कत है? क्या बाकी लोग विदेश नहीं जाते? राहुल गांधी एक व्यक्ति हैं, विपक्ष के नेता हैं, उनकी अपनी जिम्मेदारियां हैं. वे येल यूनिवर्सिटी और लंदन में छात्रों से बातचीत करते हैं, वहां के बुद्धिजीवियों से मिलते हैं. वे प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं ऐसा काम जो प्रधानमंत्री नहीं करते’.

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का किया जिक्र

बीजेपी को जवाब देने के लिए उन्होंने संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा ‘तो फिर, बीजेपी को इससे क्या दिक्कत है? हमारी एक परंपरा रही है कि जब लोकसभा का सत्र चल रहा हो, तो प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर नहीं जाते. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने इस परंपरा को तोड़ दिया. तब कोई सवाल क्यों नहीं उठता?’.