
Jaipur Live-in Partner Murder: जयपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. महिला का शव उसके फ्लैट में खून लथपथ पड़ा मिला है.
Jaipur Live-in Partner Murder: जयपुर l राजस्थान की राजधानी जयपुर से सनसनीखेज सामने आया है. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. महिला का शव उसके फ्लैट में खून लथपथ पड़ा मिला है. महिला के लिव-इन पार्टनर पर हत्या करने का शक है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही महिला का पार्टनर फरार है.
पूरा मामला पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके का है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वारदात सोमवार सुबह की है. मृतका की पहचान 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई है. जबकि आरोपी उसका लिव-इन पार्टनर युवराज है. आशंका है लिव-इन पार्टनर युवराज ने किसी भारी वस्तु से महिला पर वार कर उसकी जान ले ली.
जानकारी के मुताबिक़, युवराज पहले से शादीशुदा था. इसके बाद भी वो पत्नी को छोड़कर महिला के साथ प्रेम सम्बन्ध में था. मृतका और युवराज पिछले काफी समय से साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों पत्रकार कॉलोनी इलाके में किराए से फ्लैट में रहकर टिफिन सेंटर चलाते थे.
आधी रात ही युवराज ने महिला की हत्या कर दी थी. इसका खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फ्लैट के कमरे में महिला का शव पड़ा देखा. उसकी लाश खून से सनी हुई पड़ी हुई थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया.
प्राथमिक जांच के अनुसार, रविवार रात महिला और युवराज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद युवराज ने भारी चीज से मारकर उसकी हत्या कर दी. हालाँकि स्पष्ट नहीं है उसकी मौत कैसे हुई और उसकी वजह क्या है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वारदात के बाद प्रेमी फरार है उसकी तलाश की जा रही है.



