SBI Q2 Results: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए हैं. इस तिमाही में बैंक ने कमाई के मोर्चे पर जोरदार प्रदर्शन किया है. सितंबर तिमाही में एसबीआई का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 14.28 फीसदी बढ़ गया है. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 20,159.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था, जो अब बढ़कर 23,037.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

ब्याज से कमाई में उछाल, ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़ा

बैंक की मुख्य कमाई यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में भी इस तिमाही के दौरान तगड़ी बढ़त देखने को मिली है. सालाना आधार पर बैंक की शुद्ध ब्याज आय 14.69 फीसदी बढ़कर 49,142.85 करोड़ रुपये हो गई है. एक साल पहले की समान तिमाही में ये आंकड़ा 42,847 करोड़ रुपये रहा था.

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में एसबीआई का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.28 फीसदी की बढ़त के साथ 34,226 करोड़ रुपये रहा है. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स 1.14 फीसदी रहा है, जबकि रिटर्न ऑन इक्विटी 18.68 फीसदी दर्ज किया गया है.

डूबे कर्ज में आई कमी, मजबूत हुई एसेट क्वालिटी

तिमाही दर तिमाही आधार पर स्टेट बैंक की एसेट क्वालिटी यानी संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. सालाना आधार पर बैंक का ग्रॉस नॉनपरफॉर्मिंग एसेट रेश्यो 34 बेसिस पॉइंट सुधरकर 1.39 फीसदी पर आ गया है. इसी तरह नेट एनपीए रेश्यो भी सालाना 6 बेसिस पॉइंट घटकर 0.36 फीसदी रह गया है.

जोखिम से निपटने के मोर्चे पर भी बैंक की स्थिति मजबूत बनी हुई है. दूसरी तिमाही में एसबीआई का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 74.43 फीसदी रहा है, जबकि क्रेडिट कॉस्ट मात्र 0.22 फीसदी रही. सितंबर तिमाही के अंत में बैंक का कैपिटल टू रिस्कवेटेड एसेट्स रेश्यो 16.09 फीसदी के स्तर पर रहा है.

115 लाख करोड़ पर पहुंचा कारोबार, कर्ज बांटने की रफ्तार तेज

एसबीआई की बैलेंस शीट के आंकड़े बताते हैं कि बैंक का कुल कारोबार लगभग 115 ट्रिलियन रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। बैंक के पास कुल जमा 63 ट्रिलियन रुपये है, जबकि बांटा गया कुल कर्ज 52 ट्रिलियन रुपये हो गया है.

बैंक द्वारा बांटे गए कुल कर्ज में सालाना आधार पर 17.84 फीसदी की वृद्धि हुई है. इसमें घरेलू स्तर पर दिए गए कर्ज में 16.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. खास बात ये है कि बैंक के विदेशी कार्यालयों द्वारा दिए गए कर्ज में रुपये के हिसाब से 22.86 फीसदी का उछाल आया है. रिटेल, एग्रीकल्चर के साथ ही एमएसएमई सेगमेंट का कर्ज सालाना 17.34 फीसदी बढ़ा है. इसके सभी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ देखी गई है. वहीं, कॉरपोरेट कर्ज में 16.12 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है.

जमा खातों की बात करें तो पूरे बैंक के डिपॉजिट में सालाना 12.27 फीसदी की वृद्धि हुई है. चालू खाते के अलावा बचत खाते का डिपॉजिट 8.13 फीसदी बढ़ा है. सितंबर 2026 तक बैंक का CASA रेश्यो 38.32 फीसदी रहा है. इसके अलावा रिटेल टर्म डिपॉजिट में 16.74 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है.

नतीजों के बाद शेयर बाजार में कैसा रहा एसबीआई का हाल

मजबूत तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एसबीआई के शेयरों में बहुत बड़ा उछाल नहीं दिखा. नतीजे आने के ठीक बाद शेयर 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 987.50 रुपये पर सपाट कारोबार कर रहा था. दोपहर 2:14 बजे तक इसमें हल्की तेजी आई, जिसके बाद ये 0.37 फीसदी चढ़कर 990.90 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसके बाद दिन के कारोबार में शेयर में बिकवाली का दबाव भी आया, जिससे भाव 18.65 रुपये यानी 1.89 फीसदी टूटकर 968.35 रुपये के स्तर पर आ गया.

फिलहाल एसबीआई का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,13,338.22 करोड़ रुपये है. इस शेयर ने 24 फरवरी 2026 को 1,234.70 रुपये का अपना 52सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 18 मई 2026 को ये 933.90 रुपये के साल के निचले स्तर पर पहुंचा था. पिछले एक हफ्ते में ये स्टॉक 4.68 फीसदी चढ़ा है. एक महीने में इसने 3.68 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें 0.46 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.