IND vs PAK: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होना है. इससे पहले दोनों ही टीम 11 मैच खेल चुकी हैं और अपनेअपने मैच जीत चुकी है. आज के मैच में जो भी टीम जीतेगी वो अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी, वहीं हारने वाली टीम के लिए अगला मुकाबला जीतना ही होगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आज के मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, ऐसे में टीम इंडिया को गेंदबाजी करने मैदान में उतरना होगा.
IND vs PAK: पाकिस्तान ने किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, वहीं तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज के मुकाबले में पहले फील्डिंग करने उतरने वाली है.
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस के वक्त अपने गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“हम भी बल्लेबाजी करना चाहते थे. पिच थोड़ी सूखी नजर आ रही है. हर्षित और प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी की. उन्हें गेंदबाजी करते देखना वाकई शानदार अनुभव था.”
तिलक वर्मा ने हर्षित राणा की तारीफ़ करते हुए आगे कहा कि
“चोट से वापसी के बाद इस तरह की गेंदबाजी करना उनके लिए और पूरी टीम के लिए काफी अहम है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हमारे लिए यह बस एक और मुकाबला है, लेकिन दर्शकों के लिए यह एक दिलचस्प मैच है. वे हमेशा इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हम उसी टीम के साथ उतरेंगे, कोई बदलाव नहीं होगा.”
भारतपाकिस्तान मैच के लिए दोनों देशों की प्लेइंग 11
भारत ए : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा , कुमार कुशाग्र , रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव.
पाकिस्तान ए : शमिल हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर , हसन नवाज, अब्दुल समद , फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सूफियान मुकीम और अली रजा.



