Ducati ने भारत में नई Monster V2 और Monster+ को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है. नई जनरेशन की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें नया इंजन, हल्का चेसिस और पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन शामिल है. आइए जानते हैं नई Monster V2 में क्याक्या बदला है.

Ducati Monster V2: 890cc VTwin इंजन
नई की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 890cc VTwin इंजन है. यही इंजन Ducati Multistrada V2, Panigale V2 और Streetfighter V2 में भी इस्तेमाल किया गया है. पुराने मॉडल में 937cc इंजन मिलता था, लेकिन इंजन का साइज कम होने के बावजूद नई बाइक की परफॉर्मेंस में कोई बड़ी कमी नहीं आई है.
नया इंजन 9,000rpm पर 111hp की पावर और 7,250rpm पर 91.1Nm का टॉर्क देता है. इसमें Intake Variable Timing यानी IVT तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसकी मदद से अलगअलग RPM पर टॉर्क अच्छी तरह मिलता है. कंपनी के मुताबिक 80 फीसदी टॉर्क 4,000 से 9,000rpm के बीच उपलब्ध रहता है. इससे बाइक को तेज रफ्तार पकड़ने में आसानी होती है और अलगअलग राइडिंग कंडीशन में इसे चलाना भी आसान रहता है.
नया मोनोकोक चेसिस
ने नई Monster V2 का वजन करीब 5kg कम किया है. इसके लिए कंपनी ने नया एल्युमिनियम मोनोकोक चेसिस दिया है. कम वजन की वजह से बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा रिस्पॉन्सिव है. इसमें Monster की पहचान वाला मस्कुलर फ्यूल टैंक डिजाइन भी बरकरार रखा गया है.
राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीट की ऊंचाई भी ज्यादा मुश्किल नहीं रखी गई है. स्टैंडर्ड सीट हाइट 815mm है. वहीं, एक्सेसरीज के तौर पर 795mm और 775mm की कम ऊंचाई वाली सीट का विकल्प भी दिया गया है. इससे अलगअलग हाइट वाले राइडर्स के लिए बाइक को संभालना आसान हो सकता है. सस्पेंशन के लिए आगे 43mm Showa USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक दिया गया है. इन्हें रोजमर्रा की राइडिंग में आराम और स्पोर्टी राइडिंग के बीच अच्छा संतुलन देने के हिसाब से सेट किया गया है.
डिजाइन में क्या बदला?
Ducati ने Monster V2 को दो वेरिएंट में पेश किया है Monster और Monster+. दोनों बाइक्स का इंजन और मैकेनिकल सेटअप एक जैसा है. हालांकि, Monster+ में कुछ अतिरिक्त डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. इसमें हेडलाइट काउल और पैसेंजर सीट कवर शामिल हैं, जो बाइक को थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देते हैं.
कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक Ducati Red, Iceberg White और Sport Livery में से चुन सकते हैं. वेरिएंट और कलर के हिसाब से कीमत 13.99 लाख रुपये से 14.45 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जाती है. यानी दोनों मॉडल में परफॉर्मेंस लगभग एक जैसी है, लेकिन डिजाइन के हिसाब से ग्राहक अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं.
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई Monster V2 में राइडिंग को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए कई टेक्नोलॉजी दी गई हैं. इसमें अलगअलग Ride और Power Modes, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स शामिल हैं.बाइक में 5इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडर को जरूरी जानकारी दिखाता है. इसके अलावा फुल LED लाइटिंग, बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और सेल्फकैंसलिंग इंडिकेटर्स भी मिलते हैं.
अगर ग्राहक और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो Ducati एक्सेसरीज के तौर पर TPMS, क्रूज कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स और टर्नबायटर्न नेविगेशन भी ऑफर करती है. इससे बाइक को रोजाना इस्तेमाल के लिए और ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सकता है.
मेंटेनेंस भी हुआ आसान
Ducati ने Monster V2 को सिर्फ तेज और मजेदार बाइक बनाने पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि इसके मेंटेनेंस को भी आसान रखने की कोशिश की है. वाल्व क्लियरेंस चेक का अंतराल बढ़ाकर 45,000km कर दिया गया है. वहीं, नियमित सर्विस साल में एक बार या हर 15,000km पर करानी होगी.बाइक के साथ 2 साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी भी दी जा रही है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा Ducati Protect के तहत पीरियॉडिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से ग्राहक सर्विस और मेंटेनेंस को पहले से प्लान कर सकते हैं.



