झारखंड में दो सनसनीखेज वारदात: गुमला में दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, रांची में गोद ली बेटी ने मां को मार डाला!

झारखंड में दो सनसनीखेज वारदात: गुमला में दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, रांची में गोद ली बेटी ने मां को मार डाला

झारखंड पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच.

Gumla/Jhansi News: झारखंड के दो अलग-अलग जिलों से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं. एक ओर गुमला में बंद कमरे से बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से हड़कंप मचा है. वहीं, राजधानी रांची में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. पहला मामला गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र के दुंदुरिया का है. यहां इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से पति-पत्नी के शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान 62 वर्षीय विरसु तिर्की और 58 वर्षीय विरसी तिर्की के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात खाना खाकर दंपति सोने गया था. मंगलवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की गुत्थी सुलझ सके.

प्यार के चक्कर में बेटी बनी ‘जल्लाद’

राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत का मामला जांच में मर्डर निकला. नाहिद परवीन नामक महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी गोद ली हुई नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज खान और उसके दोस्त समीर खान के साथ मिलकर की. आरोपी बेटी ने पहले इसे हादसा बताने की कोशिश की और कहानी गढ़ी कि उसकी मां बाथरूम में गिर गई थीं.

ये भी पढ़ें: झारखंड: दूल्हे को पहनाऊंगा चश्मा जिद करने लगा युवक, इनकार पर बारात आए युवक को पीट-पीटकर मार डाला

शक होने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग बेटी को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

अशोक कुमार

अशोक कुमार

अशोक कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राजनीति, क्राइम और ऑफबीट खबरों में दिलचस्पी रखने के कारण इन क्षेत्रों की खबरों पर बेहतरीन पकड़ है. नई जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ पढ़ने-लिखने का शौक रखते हैं. झारखंड की स्थानीय न्यूज़ चैनल में विभिन्न पदों पर काम करने के साथ-साथ, इन्होंने एपीएन न्यूज़ में बतौर ब्यूरो चीफ के रूप में भी काम किया है. अशोक कुमार ने झारखंड में पिछले 7 वर्षों के दौरान हुई छोटी-बड़ी राजनीतिक हलचलों को रिपोर्ट किया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वर्तमान में वो टीवी9 डिजिटल से जुड़े हैं.

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *