फुटबॉल: डूरंड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले 11 युवा खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन खेल के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को एकएक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिलेगी।

टूर्नामेंट के दौरान इन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया और टीमों की सफलता में अहम भूमिका निभाई। आयोजकों की ओर से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
यह पुरस्कार खिलाड़ियों के लिए न केवल सम्मान है, बल्कि भारतीय फुटबॉल में उभरती युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।



