Mahindra के पोर्टफोलियो में SUVs की इलेक्ट्रिक रेंज के साथ काफी सफलता देखने को मिली है, जिसमें XEV 9S भी शामिल है. ये थ्री रो सीटिंग लेआउट वाली फैमिली SUV है, जो 79kWh तक के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. अब इस गाड़ी को 6 सीटर कैप्टन सीट लेआउट के साथ लॉन्च कर दिया गया है. इससे पहले ये गाड़ी केवल 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध थी. XEV 9S का मुकाबला टाटा हैरियर EV, किआ कैरेंस क्लैविस EV और BYD eMAX 7 जैसी गाड़ियों से है.

Mahindra XEV 9S Price
- Pack Two Above : 7 सीटर मॉडल 25.80 लाख का आता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं, अब 6 सीटर कैप्टन सीट वाला वेरिएंट 26 लाख रुपए का मिलेगा, यानी दोनों में 20 हजार का अंतर है.
- Pack Two Above वेरिएंट: 7 सीटर वाला वेरिएंट 26.70 लाख का है, वहीं 6 सीटर कैप्टन सीटन वाला मॉडल 26.90 लाख का मिलेगा. इसका मतलब दोनों में 20 हजार रुपए का फर्क है.
- Pack Three : 7 सीटर वाला वेरिएंट 28.60 लाख तो वहीं 6 सीटर कैप्टन सीट वाला वेरिएंट 28.80 लाख का मिलेगा.
- Pack Three Above : 7 सीट वेरिएंट 30.70 लाख और 6 सीट कैप्टन सीट वेरिएंट 30.90 लाख का मिलेगा.
क्या है नया?
XEV 9S पहले सभी वेरिएंट में 7 सीट लेआउट के साथ उपलब्ध थी, जिससे यह न्यूक्लियर फैमिली के लिए भी ज्यादा सही थी. अब 6 सीटर कैप्टन सीट लेआउट ऑप्शन के साथ, XEV 9S ज्यादा प्रीमियमअपीलिंग बन गई है और पिछली सीट पर लग्जरी एक्सपीरियंस देती है. कुल मिलाकर, महिंद्रा को कस्टमर से फीडबैक मिलने और इलेक्ट्रिक SUV स्पेस में अपनी प्रीमियम पोजीशन बनाए रखने के बाद, इस नए सीट लेआउट को जोड़ने से XEV 9S की बिक्री जरूर बढ़ेगी.
XEV 9S Features
इस एसयूवी में ट्रिपलस्क्रीन सेटअप है जिसमें तीन 12.3 इंच डिस्प्ले हैं, एक पैसेंजर स्क्रीन, एक इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है. इसके अलावा एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी है, जो सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड है, एक वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, मेमोरी फंक्शन वाली फ्रंट पावर्ड सीटें, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए लेवल2 ADAS , 7 एयरबैग, 360डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल है.



