श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव का प्रदर्शन टीम के लिए कुछ खास नजर नहीं आया है। इस मुकाबले के शुरु होने से पहले कुलदीप यादव के प्रति जो भी क्रिकेट फैंस का सॉफ्ट कॉर्नर था अब वह उनके खराब प्रदर्शन के कारण चिढ़ में बदलता जा रहा है। दरअसल जब पहले कुलदीप यादन को भारतीय टीम में वापसी करने का मौका बोर्ड के द्वारा नहीं दिया जा रहा था।

तो ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर करते हुए नजर आते थे कि कुलदीप यादव को मौका न देकर बोर्ड उनके साथ अन्याय कर रहा है, लेकिन जब कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका दिया गया तो इस दौरान वह अपने आपको साबित ही नहीं कर सकें। जहां गॉल में स्पिनर गेंदबाजों को 20 में से 15 विकेट मिले वह कुलदीप यादव टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन ही नहीं दिखा सकें। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने हासिल की जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों कि टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आगाज 15 अगस्त 2026 को हुआ था, जो कि 19 अगस्त 2026 को समाप्त हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों से मात दे दी। भारत ने इस सीरीज में जो कमाल की जीत हासिल कि है उससे भारतीय फैंस काफी ज्यादा खुश है लेकिन टीम से सबसे बेहतरीन गेंदाबजों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल फैंस का कहना है कि जिस पीच पर स्पिनर गेंदबाज मानव सुथार ने 10 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए उसी पीच पर कुलदीप यादव का प्रदर्शन इतना ज्यादा खराब कैसे नजर आ सकता है। बता दें कि इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने 14 ओवर में विरोधी टीम को 65 रन देकर केवल 1 विकेट अपने नाम किया।

क्या खत्म हो जाएगा कुलदीप यादव का टेस्ट करियर?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को टेस्ट प्रारुप में कभी भी वह निरंतरता देखने को नहीं मिली थी जो कि एक एक्सपर्ट स्पिनर गेंदबाज में होती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इससे यह बात साफ तौर पर पता चलती है कि कुलदीप यादव को टेस्ट प्रारुप में जिस भी मैच के लिए टीम में शामिल किया जाता है उसमें खिलाड़ी को खुद को साबित करना होगा।

मैच रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल कुलदीप यादव से उस समय ओवर डलवा रहे थे जब श्रीलंका के बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी बन जा रही थी। जिसके बाद कूकूबुरा गेंद वैसे भी पुरानी हो जाती है ऐसे में कुलदीप यादव जैसे स्पिनर गेंदबाजों के लिए विकेट लेने में मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

कुलदीप यादव को खुद बचाना होगा अपना करियर

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अब अपना अगल मैच भारतीय टीम को 23 अगस्त से खेलना है। ऐसे में अगस कुलदीप यादव को अगले मैच के लिए प्लेइंद 11 में शामिल किया जाता है तो कुलदीप यादव को न केवल रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को पीछे करना होगा बल्कि अपने आपको साबित करने के लिए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन दिखा होगा।

कुलदीप यादव के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेला जाने वाला दूसरा मैच केवल एक मुकाबला नहीं बल्कि वह यह तय करेगा कि कुलदीप यादव आने वाले समय में भारतीय टीम का हिस्सा रहते है या फिर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाने वाला है।