
आगरा। अगर आपके पास द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन है। अभी तक ई-अपने उपभोक्ता को जानें (केवाईसी) नहीं कराई है तो आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। केवाईसी न होने पर जल्द ही आपको बाजार निर्धारित मूल्य पर सिलिंडर मिलेगा।
शुक्रवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। 10 साल के बाद फिर से दोहरी कीमत व्यवस्था को लागू होने जा रही है। इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
10 साल के बाद एलपीजी ग्राहकों के लिए जल्द लागू होने जा रही है दोहरी कीमत व्यवस्था
जिले में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें साढ़े छह लाख इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के उपभोक्ता हैं। कोई भी उपभोक्ता अब 25 दिनों में सिलिंडर की बुकिंग करा सकता है। वर्तमान में सिंगल कीमत व्यवस्था लागू है। जिले में 75 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं। जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। उपभोक्ताओं को लगातार मौके भी दिए गए हैं।
केवाईसी नहीं कराने पर बाजार निर्धारित मूल्य पर मिलेगा सिलिंडर
ऑल इंडिया इंडेन वितरक संघ के मंडल अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में सिलिंडर की कीमत 952 रुपये है जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है। जल्द ही ऑयल कंपनियां दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही हैं। इसमें घरेलू सिलिंडरों के दो रेट होंगे। केवाईसी न कराने वाले और गैर उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को बाजार रेट पर सिलिंडर मिलेगा। यह बिना सब्सिडी का होगा। उन्होंने बताया कि 10 साल पूर्व दोहरी कीमत व्यवस्था लागू थी जो अब फिर से शुरू होने जा रही है।



