​​​​शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन फरार, MBBS स्टूडेंट के साथ भागी-क्विंटलों मटन-चिकन बर्बाद​​​​​

Featured Image

कर्नाटक के सिरसी में एक दुल्हन शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिवार ने उसकी शादी जबरन तय की थी। शादी रद्द होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारवार: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं, जब दुल्हन मंडप पहुंचने से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल पल भर में टेंशन और हंगामे में बदल गया। मामला सिरसी शहर के मुस्लिम गली का है। यहां रहने वाली 25 साल की सिफा की शादी से कुछ घंटे पहले गायब होने की खबर सामने आई। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक, सिफा एक MBBS स्टूडेंट से प्यार करती थी। लेकिन घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इसलिए, उन्होंने जल्दबाजी में सिफा की शादी सिरसी के ही रहने वाले अबरार नाम के लड़के से तय कर दी थी।

प्रेमी के साथ हो गई फरार

आज सुबह सिरसी के उसूरी रोड पर बने कल्याण मंडप में शादी होनी थी। घर में मेहमानों का आना-जाना और शादी की रस्मों की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसी बीच, सुबह-सुबह ही सिफा अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस घटना ने परिवार वालों को सकते में डाल दिया।

क्विंटलों मटन और चिकन हुआ बर्बाद

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए क्विंटलों में मटन और चिकन का इंतजाम किया गया था। लेकिन शादी ही रद्द हो जाने की वजह से यह सारा खाना बर्बाद हो गया। बेटी के इस कदम से परेशान पिता जहीर खान ने सिरसी मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर प्यार और परिवार की मर्जी के बीच के टकराव को सामने ला दिया है। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस अपनी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *