बीजेपी ने रुझानों में बंगाल में छुआ बहुमत का आंकड़ा, TMC दे रही टक्‍कर!


बंगाल में काउंटिंग के बीच जब सुबह सबसे पहले पोस्‍टल बैलट खुले तो पहले घंटे की लड़ाई में रुझानों में बीजेपी ने सबसे पहले 100 सीटों पर बढ़त का आंकड़ा पार किया. इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी बीच में बीजेपी को पछाड़ा लेकिन बीजेपी ने सबसे पहले तीन अंकों का आंकड़ा छुआ. सुबह साढ़े नौ बजे के करीब तक रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। काउंटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी ने रुझानों पर कहा कि बीजेपी की सरकार बन रही है.

. बंगाल में सबसे रोचक बात इस वक्‍त की ये है कि सीएम ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट से पीछे चल रही हैं. इस सीट पर उनको बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी टक्‍कर दे रहे हैं. सुवेंदु दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. भवानीपुर के अलावा वो नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सुबह नौ बजे के रुझानों के मुताबिक वो दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं.

बंगाल के अलावा जिन चार अन्‍य राज्‍यों में चुनाव हुए तो मतगणना के शुरुआती रुझानों में इन राज्‍यों की तस्‍वीर साफ दिखने लगी है. पहले घंटे के रुझानों से स्‍पष्‍ट है कि असम में सीएम हिमंता बिस्‍व सरमा के नेतृत्‍व में बीजेपी बड़े बहुमत की तरफ दिख रही है. कांग्रेस पिछड़ गई है. केरलम में शुरुआती रुझानों में सत्‍तारूढ़ एलडीएफ को कांग्रेस के नेतृत्‍व वाला यूडीएफ टक्‍कर देते हुए आगे निकल रहा है. अगर शुरुआती रुझान नतीजों में बदलते हैं तो केरलम में एक दशक बाद कांग्रेस सत्‍ता में लौट सकती है. पुडुचेरी में एन रंगास्‍वामी के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन बढ़त में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *