Featured Image

Bijnor Crime News: बिजनौर l उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन आप भी हैरान रह जायेंगे. एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया गया. इतना ही पति के नपुंसक होने पर ससुर ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया.

महिला ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

पूरा मामला बिजनौर के हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता महिला नगीना थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता ने थाने में अपने पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने पति और ससुर वालों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया

पीडिता की शिकायत के अनुसार, विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी हीमपुरदीपा के रहने वाले युवक से हुई थी. उसके मायके वालों ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे. लेकिन इसके बाद भी शादी के बाद से उसे परेशान किया गया जा रहा था.

पांच लाख रुपये और एक कार की मांग की

ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. इतना ही नही उसका पति कोई काम नहीं करता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ससुराल वालों पर उसे खर्चों के निर्भर रहना है. उसके पति को मानसिक बीमारी है. साथ ही वो नपुंसक है.

ससुराल वालों ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया

इस बारे में ससुर को पता होने के बावजूद उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगे. जब इसलका विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट की गयी. जब पति को इस बारे में बताया तो पति ने भी मारपीट की और ससुर का ही साथ दिया. महिला का आरोप है दहेज के लिए पति, सास, ससुर, तहेरे ससुर, ममेरे ससुर, जेठ और ननद उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया.

चोरी छिपे अश्लील विडियो बनाये

महिला ने बताया, 5 अक्टूबर को वापस ससुराल की गयी. लेकिन इस बार सारी हदें पार कर दी गयी. ससुराल वालों ने कपड़े बदलते समय उसका चोरी छिपे वीडियो बना लिया. जिसके बाद उसने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है.