News Just Abhi Vaibhav Suryavanshi Fastest 1000 Runs: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 15 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने खेल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वह हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं और ऐसा ही नजारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर2 मैच में भी देखने को मिला। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी दिखाई।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड
अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर लेंडल सिमंस की बराबरी कर ली। इस खास सूची में सबसे ऊपर शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं डेवोन कॉनवे ने 24 और मैथ्यू हेडन व साई सुदर्शन ने 2525 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इतनी कम उम्र में वैभव का इस रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होना उनके शानदार भविष्य की ओर इशारा करता है।
आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
| इनिंग | बल्लेबाज का नाम |
|---|---|
| शॉन मार्श | 21 |
| लेंडल सिमंस | 23 |
| वैभव सूर्यवंशी | 23 |
| डेवोन कॉनवे | 24 |
| मैथ्यू हेडन | 25 |
700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने वैभव
आईपीएल इतिहास में शायद ही किसी युवा खिलाड़ी ने एक ही सीजन में इतने रिकॉर्ड अपने नाम किए हों, जितने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाए हैं। उन्होंने पहले ही एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर2 मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
वैभव के इतिहास में पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में वह एक सीजन में 700 प्लस रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली यह कारनामा दो बार कर चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल एकएक बार ऐसा कर चुके हैं।
पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
ने पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। खास तौर पर पावरप्ले में उनका प्रदर्शन बेहद विस्फोटक रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर2 में पहले छह ओवरों के दौरान उन्होंने 31 रन बनाए और इसी के साथ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक सीजन में पावरप्ले के दौरान 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से शुरुआती छह ओवरों में कुल 521 रन निकले हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा सबूत है।