भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों कि टेस्ट सीरीज को शुरु होने में अब केवल कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में भारतीय टीम के तेज और घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से बाहर नहीं निकल पाए हैं। जो कि भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। ऐसे में जिस खिलाड़ी को टीम में उनके स्थान पर शामिल किया जाने वाला है, उसके ऊपर काफी ज्यादा प्रेशर होने वाला है।

अगर यह खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाता है, तो ऐसे में इस खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसी के साथ टीम में वापसी करने के भी सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे। ऐसे में खिलाड़ी को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखा ही होगा। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

इस खिलाड़ी के लिए श्रीलंका का दौरा हो सकता है आखिरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से होने वाला है, जिसके लिए अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। इस सीरीज में भारतीय टीम के चनयकर्ताओं के निगाहें सभी खिलाड़ियों पर होगी। खास कर उन खिलाड़ियों जिनका बीते समय खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। इस लिस्ट सबसे ऊपर प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है जो बीते समय से टीम के लिए खराब प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

कृष्णा के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा आलोचना कर रहे हैं। इसके बाद भी भारतीय टीम के चनयकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका दिया है, लेकिन इस सीरीज में अगर खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन नजर नहीं आता है तो ऐसे में तो उनका टीम बरकरार रहना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ करना होगा अच्छा प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए बीते काफी समय से प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब देखने को मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा ने बीते समय में अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। खिलाड़ी लगातार नए गेंद से विकेट लेने में और विरोधी टीम के बल्लेबाजों की साझेदारी तोड़ने में कृष्णा को काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है।

इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का मनना है कि अगर इस सीरीज में खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन नजर आता है तो ऐसे में उनका क्रिकेट करियर खतरे में आ सकता है।

जसप्रीत बुमराह के न होने पर बढ़ी जिम्मेदारी

जसप्रीत बुमराह अपनी घुटने की चोट के कारण इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले जो कि भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी सें सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। बुमराह के टीम शामिल न होने प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर बड़ी जिम्मेदारी भी होगी।

बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा बीते 10 मैचों में केवल 15 विकेट ही अपने नाम किए हैं। लेकिन अब खिलाड़ी को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखा होगा।

 

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।