Team India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बीते समय में त्रिनिदाद में टेस्ट सीरीज के 2 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान पाक टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हार का सामना कराया है। पाक टीम की इस जीत ने पूरी WTC के प्वाइंट टेबल को बदल कर रख दिया है। जिसमें भारतीय टीम की स्थिति पर भी कई सारे सवाल उठाए जा रहे हैं।

दरअसल टीम के लिए अब आगे का रास्ता इतना भी आसान नहीं है। शुभमन गिल अगुवाई में भारतीय टीम ने अभी 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Team India 5वें स्थान पर बनाए है कब्जा

4 मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ एक मैच ड्रॉ रहा था। 4 मुकाबलों में जीत के बाद टीम 48.15 प्वाइंट प्रतिशत के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है।

इस हिसाब से अगर भारतीय टीम को इस WTC के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो भारतीय टीम को अपने आगामी मैचों में टीम को जीत हासिल करनी होगी।

प्वांइट्स टेबल में अन्य टीमों की बात करें तो उसमें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है, जिसके चलते टीम अब पहले स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए है।

पहले स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 8 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल कि है जिसके बाद टीम का प्रतिशत रेट 87.50 है। वहीं दूसरे नंबर पर 75.00 PCT के साथ साउथ अफ्रीका की टीम कब्जा जमाए हुए हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 72.22 के PTC के साथ न्यूजीलैंड टीम और चौथे नंबर पर बांग्लादेश 58.33 PCT के साथ है।

वहीं पाकिस्तान इस प्वांइट टेबल में सबसे नीचे थी उसने अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले जीतने के बाद अपनी वापसी कर ली है। 2 जीत के बाद अब टीम 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

छठे और सातवें स्थान पर है ये टीमें

बता दें कि अभी तक पाकिस्तान क्रिके टीम ने केवल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से टीम ने केवल 2 मैचों में जीत हासिल कि है। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का PCT 22.22 हो गया है। वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम इस प्वाइंट टेबल में 41.67 PTC के साथ 6वें स्थान पर बनी हुई है।

वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम 24.36 के PCT के साथ 7वें स्थान पर मौजूद है। इसलिए अब भारतीय टीम को अपने सभी आगामी मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा।