देवर का घिनौना कृत्य: करता है गंदा काम, ससुर को भी नहीं आती शर्म!


आगरा। आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला ने देवर पर अपने 10 वर्षीय बेटे के यौन उत्पीड़न और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर 10 वर्षीय बेटे के यौन उत्पीड़न और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पीड़ित महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर 2024 में पुनर्विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। महिला के अनुसार, अक्तूबर 2025 में उसे इस बात का पता चला कि उसका छोटा देवर उसके मासूम बेटे के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है और उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जब उसने इस गंभीर मामले की शिकायत पुलिस से करने का प्रयास किया, तो ससुराल वाले कथित तौर पर उसे और उसके बेटे को धमकाने लगे।

ससुर ने भेजा संदेश
घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब हाल ही में 5 अप्रैल को महिला के ससुर ने कथित तौर पर मोबाइल पर अभद्र संदेश भेजकर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी भरे संदेश ने महिला को भयभीत कर दिया और उसने तत्काल पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद और यौन उत्पीड़न की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस साक्ष्य जुटाकर इस मामले की गहन जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल महिला और उसके बेटे के बयान दर्ज करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *