Stocks To Buy: शेयर बाजार में अगर आप लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है. देश की जानीमानी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 5 बेहतरीन शेयरों की लिस्ट जारी की है और इन पर ‘Buy’ यानी खरीदने की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि 16 नवंबर की क्लोजिंग कीमत के मुकाबले इन शेयरों में 45 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है. कंपनियों की बढ़ती कमाई, कारोबार की तेज रफ्तार और आगे के विस्तार की योजनाओं को देखते हुए ये अनुमान लगाया गया है.

इस लिस्ट में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स , जुबिलेंट फूडवर्क्स, हिताची एनर्जी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लेमन ट्री होटल्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी में सबसे ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता जुबिलेंट फूडवर्क्स में दिख रही है.
1. Bharat Electronics
मोतीलाल ओसवाल ने नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर अपनी खरीदारी की राय बरकरार रखी है. 16 नवंबर को ये शेयर 401.4 रुपये पर बंद हुआ था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ब्रोकरेज ने इसके लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, यानी इसमें करीब 35 फीसदी तेजी की गुंजाइश है.
सितंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू, कामकाजी मुनाफा और शुद्ध मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा. बेहतर प्रोजेक्ट मिक्स और मजबूत मार्जिन से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला है. हालांकि, सालाना आधार पर नए ऑर्डर मिलने में 31 फीसदी की कमी आई है, लेकिन ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में ऑर्डर फिर से बढ़ेंगे.
2. Jubilant FoodWorks
इस लिस्ट में कमाई के लिहाज से सबसे ऊपर जुबिलेंट फूडवर्क्स का नाम है. 16 नवंबर को 431.05 रुपये पर बंद हुए इस शेयर के लिए 625 रुपये का टारगेट दिया गया है. यानी ये अपने मौजूदा स्तर से करीब 45 फीसदी तक ऊपर जा सकता है.
ब्रोकरेज फर्म को कंपनी के Domino’s ब्रांड की बिक्री में सुधार की पूरी उम्मीद है. सितंबर तिमाही में इसकी LFL ग्रोथ बढ़कर 4.1 फीसदी रही, जो पिछली तिमाही में 2.5 फीसदी पर थी. इसके अलावा Popeyes का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 122 फीसदी उछला है. नए स्टोर खोलने और विदेशी कारोबार से कंपनी को आगे अच्छी ग्रोथ मिल सकती है.
3. Hitachi Energy India
मोतीलाल ओसवाल ने हिताची एनर्जी इंडिया की रेटिंग को ‘Neutral’ से बढ़ाकर अब ‘Buy’ कर दिया है. 16 नवंबर को इस शेयर का भाव 30,885 रुपये था, जिसके लिए अब 35,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है. इसमें निवेशकों को करीब 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
कंपनी के पास इस वक्त ऑर्डर की काफी मजबूत पाइपलाइन है. सितंबर तिमाही में HVDC प्रोजेक्ट को हटा दें, तो नए ऑर्डर सालाना आधार पर 86 फीसदी बढ़कर 4,100 करोड़ रुपये रहे. इसके साथ ही कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 33,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. हालांकि मार्जिन पर दबाव एक चिंता की बात है, लेकिन प्रोजेक्ट्स पर काम तेज होने से रेवेन्यू ग्रोथ सुधरने की उम्मीद है.
4. Mahindra & Mahindra
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पर भी ब्रोकरेज ने भरोसा जताया है. 3,339 रुपये के क्लोजिंग भाव वाले इस शेयर के लिए 3,850 रुपये का टारगेट रखा गया है. ये शेयर करीब 15 फीसदी तक चढ़ सकता है.
सितंबर तिमाही में महिंद्रा का मुनाफा अनुमान से अच्छा रहा है. इसी को देखते हुए मोतीलाल ओसवाल ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए कंपनी की कमाई के अनुमान को 7.5 फीसदी बढ़ा दिया है. यूटिलिटी व्हीकल की लगातार बनी हुई मांग से कंपनी की ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. कंपनी ने खुद FY27 में इस सेगमेंट में मिडटूहाई टीन्स ग्रोथ का अनुमान जताया है.
5. Lemon Tree Hotels
लिस्ट का पांचवां शेयर लेमन ट्री होटल्स है. 16 नवंबर को ये शेयर 124.18 रुपये पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने इस पर ‘Buy’ रेटिंग कायम रखते हुए 140 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 13 फीसदी ज्यादा है.
सितंबर तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर कंपनी का कुल रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़ा है. इसमें रूम रेवेन्यू में 17 फीसदी, मैनेजमेंट फीस में 31 फीसदी और फूड एंड बेवरेज के रेवेन्यू में 39 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी अपने Fleur ब्रांड के तहत FY30 तक करीब 3,400 नए कमरे जोड़ने की योजना बना रही है. नए होटलों के विस्तार और Aurika ब्रांड की प्रीमियम सेवाओं से कारोबार को आगे अच्छा सहारा मिलने की उम्मीद है.



