शादी की, सुहागरात मनाई, फिर 15 दिन बाद… दूल्हे ने दिखाया असली रंग, दूसरी दुल्हन लाने के लिए पत्नी को ही मार डाला!

शादी की, सुहागरात मनाई, फिर 15 दिन बाद... दूल्हे ने दिखाया असली रंग, दूसरी दुल्हन लाने के लिए पत्नी को ही मार डाला

आरोपी दीपक ने पत्नी को मारकर दूसरी शादी की.

वो मेरी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देने लगी थी. मेरे घर वाले समाज की दुहाई देकर मेरी दूसरी शादी कराना चाहते थे. मैं उसे मारना नहीं चाहता था, लेकिन हालात ऐसे बने कि गला घोंट दिया… यह पत्थर दिल कर देने वाला कबूलनामा उस शख्स का है, जिसने अपनी मौसेरी बहन से प्यार किया, भागकर शादी की और फिर उसे ही मार डाला. बिहार के छपरा जिले से सामने आई यह वारदात किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है, जहां 13 साल पुराने प्रेम संबंध का अंत एक बोरी में बंद लाश के रूप में हुआ.

आरोपी दीपक और मृतका आराध्या का रिश्ता बचपन से शुरू हुआ था. दोनों का ननिहाल एक ही गांव में था, जहां छुट्टियों में मिलते-मिलते दोस्ती प्यार में बदल गई. दीपक एक डिप्लोमा इंजीनियर है और पटना में नौकरी करता था, वहीं आराध्या छपरा के एक स्कूल में शिक्षिका थी.

साल 2022 में जब आराध्या के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय की, तो उसने बगावत कर दी. उसने साफ कह दिया कि वो दीपक से प्यार करती है. लोक-लाज के डर से परिवार ने विरोध किया, तो आराध्या घर छोड़कर छपरा में किराए के मकान में रहने लगी. यहां दीपक अक्सर उससे मिलने आता था और दोनों करीब 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे.

13 मार्च को मंदिर में रचाई गुप्त शादी

दीपक पर जब उसके घर वालों ने दूसरी जगह शादी करने का दबाव बनाया, तो आराध्या ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. करीब एक महीने के टालमटोल के बाद, दीपक ने 13 मार्च को छपरा के एक मंदिर में आराध्या से गुप्त रूप से शादी कर ली. इस शादी में दीपक के केवल दो भरोसेमंद दोस्त शामिल हुए थे. उसे लगा कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन असली विवाद यहीं से शुरू हुआ.

दो नावों पर सवार था दीपक

शादी के महज 15 दिन बाद ही दीपक का दोहरा चेहरा सामने आया. एक तरफ वह आराध्या के साथ पति का फर्ज निभा रहा था, तो दूसरी तरफ अपने पिता की पसंद की लड़की से सीवान में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था. जब आराध्या को दीपक के इस धोखे की भनक लगी, तो उसने विरोध शुरू कर दिया. दीपक के अनुसार, आराध्या उस पर नजर रखने लगी थी और बार-बार फोन कर उसकी लोकेशन पूछती थी, जो उसे ‘दखलअंदाजी’ लगने लगी.

हत्या की पहली कोशिश: ‘ऑपरेशन एक्सीडेंट’

दीपक ने स्वीकार किया कि उसने 1 अप्रैल से ही आराध्या को रास्ते से हटाने की साजिश शुरू कर दी थी। उसका पहला प्लान उसे हादसे में मारने का था. वह आराध्या को हाजीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर ले जाकर ट्रेन के आगे धकेलना चाहता था ताकि यह आत्महत्या या दुर्घटना लगे. उसने आराध्या को घूमने के बहाने बुलाया, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं गई, जिससे वह पहली बार बच गई.

12 अप्रैल: मौत की दावत और खौफनाक रात

दीपक ने हार नहीं मानी. 12 अप्रैल की सुबह वह आराध्या को अपने गांव भगवानपुर हाट (साहसा गांव) ले गया. वहां दीपक के परिवार वालों ने आराध्या को अपनाने से मना कर दिया और समाज का हवाला देकर उसे चले जाने को कहा. दिन भर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आराध्या बिना खाए सो गई.

ये भी पढ़ें: 108 एंबुलेंस में मरीज से हो गई उल्टी, स्टाफ ने परिजनों को थमाया झाड़ू-पोछा, करवाई सफाई कटनी में मानवता शर्मसार

रात करीब 11 बजे, जब पूरी दुनिया सो रही थी और आराध्या गहरी नींद में थी, दीपक ने उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद वह कमरे में ही लाश के पास बैठा रहा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। सुबह करीब 3:30 बजे उसने शव को एक बोरी में पैक किया और अपनी बाइक से 15 किलोमीटर दूर सारण और सीवान की सीमा पर फेंक आया.

शादी के दिन खुला राज

21 अप्रैल को जब दीपक की दूसरी शादी का दिन था, तब आराध्या के पिता को शक हुआ कि उनकी बेटी लापता है. वे उसके किराए के मकान पर पहुंचे, जो बंद मिला. 23 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज हुई. पुलिस ने जब दीपक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पहले पुलिस को गुमराह किया कि आराध्या ट्रेन से कहीं चली गई है. लेकिन जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य सामने रखे, तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया.

बेटे की जिद ने उजाड़ा परिवार

इस पूरी घटना में सबसे दुखद पहलू यह है कि आराध्या का भाई रंजीत ही परिवार का एकमात्र सदस्य बचा है जो इस सदमे को झेल रहा है. दीपक अब सलाखों के पीछे है और पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 13 साल का लंबा इंतजार और प्यार महज चंद दिनों के ‘दबाव’ और ‘इज्जत’ की भेंट चढ़ गया.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *