Featured Image

Hardoi Murder Case: 16 सितंबर 2026, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से प्यार, शक और हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. कोतवाली शहर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. पत्नी का गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लाम नगर टिलिया का है. वारदात बुधवार सुबह की है. मृतका की पहचान वेटगंज निवासी 30 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है. आरोपी उसका पति परवेज है. जिसने दूसरे मर्द से अफेयर के शक में उसकी हत्या कर दी.

पत्नी पर दूसरे मर्द से अफेयर का शक

जानकारी के मुताबिक़, परवेज और नगमा ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी. नगमा रिश्ते में परवेज की भतीजी लगती थी. दोनों इस्लाम नगर टिलिया मोहल्ले में किराए के घर में रहते थे. उनकी कोई संतान नही थी. परवेज को शक था पत्नी का बाइक मैकेनिक नाजिम से अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. करीब 8 महीने से उनके बीच कुछ भी ठीक नही चल रहा था.

गला काटकर सिर धड़ से अलग किया

इस विवाद से परेशान होकर परवेज बुधवार सुबह करीब 2 बजे गहरी नींद में सो रही पत्नी नगमा पर चाकू से हमला कर दिया. गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया. वारदात के बाद खून से सने कपड़े में कमरे में बैठा रहा. इसके बाद बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी.

पुलिस से बोला- मैंने पत्नी का सिर काट दिया

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बेफिक्र आरोपी ने पुलिस से कहा, सलाम साहब, मैंने पत्नी का सिर काट दिया है. आरोपी पति को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

ASP पूर्व सुबोध गौतम ने बताया, “आज सुबह करीब 5 बजे हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि परवेज नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी नगमा की किसी धारतार वस्तु द्वारा वार करके हत्या कर दी गई थी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. परवेज को अपनी पत्नी नगमा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध का शक था. इस कारण इसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस समस्त पहलुओं पर जांच कर रही है. अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जाएगी.