News Just Abhi Weather Update: दिल्लीNCR व उसके आसपास के राज्य वाले सावधान रहें. मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन घंटे में भीषण आंधीतूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

उत्तर भारत में पढ़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर छिटपुट बारिश होने से लोगों को राहत मिली है. वहीं आईएमडी ने मानसून को लेकर एक राहत भरी जानकारी साझा की है. मौसम विभाग अनुसार, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. केरल पहुंचने के बाद अब बिहार में मॉनसून की एंट्री हो गई है. दक्षिणी और दक्षिण पूर्व राज्यों के अलगअलग हिस्सों में मानसून पहुंट गया है, वहीं इन राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 13 जून तक देश उत्तर पश्चिम राज्यों में बारिश होगी. साथ ही, 12 जून को आंधी तूफान और कई इलाकों में ओले पड़ने का अनुमान है. अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र में कुछ और जिलों, कर्नाटक, तेंलगाना, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के बाकी जिलों, छत्तीसगढ़, ओडिशा में आगे बढ़ने वाला है. वहीं झारखंड और उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है.
वहीं, अगर उत्तर भारत की बात की जाए तो 12 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में, 1213 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.
उत्तर भारत में जमकर होगी बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में ओले और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. जिससे राज्य में प्रीमानसून जोर पकड़ेगा. वहीं राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहने की संभावना जताई है.
वहीं, 1317 जून के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, 11 जून और 1417 जून के बीच हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई. वहीं 1317 जून के बीच चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में, 1217 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 1113 जून के दौरान चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब दिल्ली में बारिश होगी.
इसके अलावा, 1217 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 1213 जून और 17 जून को पूर्वी यूपी, 1217 जून के बीच पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में बारिश होगी. 12 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12 जून को पूर्वी यूपी में ओले गिरने वाले हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। 1213 जून को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है.
छत्तीसगढ़ एमपी में बारिश की चेतावनी
वहीं, मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के अनुसार, 1217 जून से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11 जून और 1317 जून को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं 12 जून को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. 12 जून और 1315 जून को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 12 जून को विदर्भ के कुछ इलाकों में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज बारिश हो सकती है.
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कहा कि इस बार मानसून थोड़ा जल्दी दस्तक दे सकता है, यदि इसी प्रकार तेजी से आगे बढ़ता रहा तो जल्द ही मानसून में दिल्ली पहुंच जाएगा. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश को लेकर आईएमडी की तरफ से कहा गया कि 1217 जून के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश होगी, जबकि 1213 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले भारी बारिश का अनुमान है. 1213 जून के दौरान
झारखंड और ओडिशा में 1213 जून भारी बारिश होगी, इसके साथ ही बिहार में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, 1417 जून के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों में बारी होगी. वहीं 12 से 17 जून तक उप हिामलयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार में आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.