Featured Image

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में आग लग गई, जिसमें नौ यात्रियों की मौत हो गई. बस के ड्राइवर विनोद और पवन एवं बस कंडक्टर योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हादसे को लेकर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है. एफआईआर के मुताबिक, बस में जलने की बदबू आ रही थी. इसके बारे में यात्रियों ने ड्राइवर से कहा भी था. लेकिन ड्राइवर ने उनकी बातों को अनसुना करते हुए बस रोकने से मना कर दिया. अब जानकारी सामने आई है कि BR32PA8647 नंबर वाली इस बस पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 60 से ज्यादा चालान कटे हैं. इनमें से अभी तक 20 चालानों का भुगतान नहीं किया गया है.

1.7 लाख रुपये के चालान बकाया

हादसे का शिकार हुई बस का नंबर बिहार का है. इसके रजिस्ट्रेशन नंबर BR32PA8647 पर 1.7 लाख रुपये के चालान का भुगतान बाकी है. बस का आखिरी चालान 19 अगस्त को दिल्ली के मयूर विहार में कटा था. यह चालान 18,500 रुपये का था. यह छत पर सामान रखकर ले जाने पर काटा गया था. बस के सबसे ज्यादा चालान छत पर सामान रखकर ले जाने पर ही कटे हैं.

Advertisment

लपटें निकलने पर भी नहीं रोकी बस

एफआईआर में कहा गया है कि ड्राइवर ने बस की खराबी चेक करने लिए रोका नहीं. ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही लगातार केबिन में बीड़ी और सिगरेट पीते रहे. इसके बाद ड्राइवर की सीट के पास अचानक लपटें निकलना शुरू हो गईं. यात्री चिल्लाने लगे और ड्राइवर से बस रोकने को कहने लगे. ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों के बार-बार कहने के बावजूद शुरू में बस रोकने से मना कर दिया और उन्हें धमकाया. तब तक आग तेजी से पूरी बस में फैल चुकी थी और चारों तरफ धुआं भर गया था.

विज्ञापन

राष्ट्रपति, PM और CM ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. पीएमओ की ओर से मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. इनके अलावा सीएम योगी ने भी मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026


राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। — President of India (@rashtrapatibhvn) September 24, 2026


वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’

Distressed to hear about the loss of lives due to a fire tragedy on a bus in Greater Noida, Uttar Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin… — PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026