जांच होने तक बेवजह बयानबाजी न करें… चंदा चोरी पर जारी SIT जांच पर बोले CM योगी​

News Just Abhi अयोध्या में राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन की विशेष जांच दल की ओर से जारी जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जांच होने तक इस मामले में बेवजह बयानबाजी न करें. जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा. अयोध्या पहुंचने से पहले उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं. 15 दिन का इंतजार कर लो, चिंता मत करो.

जांच होने तक बेवजह बयानबाजी न करें… चंदा चोरी पर जारी SIT जांच पर बोले CM योगी​

लोगों से सहयोग की बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को कहा कि अगर किसी के पास कुछ सबूत हो तो एसआईटी को दें. दूध और दूध और पानी का पानी होगा. एसआईटी जांच में सब साफ हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आएं. कुछ लोग नहीं चाहते कि अयोध्या का विकास हो.

‘कारसेवकों पर गोली चलाने वाले उपदेश दे रहे’

दोषियों को सजा मिलने की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र को देखो. कह रहे हैं कि राम भक्तों का अपमान हुआ है. कारसेवकों पर गोली चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं. सभी राम भक्तों से अपील है कि अयोध्या के बारे में जो सुनने को मिला. हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बिठाई है. एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मेरी सभी से अपील है कि SIT की रिपोर्ट आने तक कोई बयानबाजी न की जाए. बयानबाजी से जांच प्रभावित होती है. साथ ही अनावश्यक रूप से किसी का चरित्र हनन भी न करें. अयोध्या को भी बदनाम न करें. यदि कोई अपराधी है, कोई भी होगा बचेगा नहीं.”

उन्होंने कहा, “मैं सबसे यही अनुरोध करूंगा कि कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्पणी और बातें न करे, जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हों. अगर किसी के पास कोई डॉक्यूमेंट्री प्रूफ है, वे कृप्या एसआईटी को उपलब्ध करा दें. एसआईटी जांच करके देगी.”

ये लोग बाबर की पूजा करने वालेः CM योगी

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर न बने इसके लिए एड़ी चोटी की जोर लगाई गई. एक दौर था जब जय श्री राम के नाम पर लाठियां चलती थीं. यहां तक कांग्रेस भगवना राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती थी.” उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने 500 सालों तक संघर्ष किया है. आप लोग 15 दिन का इंतजार कर लो, चिंता मत करो. माफियाओं के कब्र पर जो फतिहा पढ़ते थे, वो उपदेश न दें. ये कभी नहीं चाहेंगे कि अयोध्या सम्मान पाए.

अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर ही सीएम योगी ने कहा, “जिन लोगों ने अब तक अयोध्या धाम का दर्शन नहीं किया. आपने अपने विधायकों को भी दर्शन नहीं करने दिया. मनोज पांडेय ने कहा कि अयोध्या में सभी विधायकों को दर्शन करने जाना चाहिए. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वो बाबर की पूजा करने वाले लोग हैं. विपक्ष ने साफ मना कर दिया और मनोज पांडेय को पार्टी से निकाल दिया. मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद अयोध्या जाने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *