गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी

चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस गर्मी में लोगों को कमजोरी और थकान महसूस हो रही है। ऐसे में कुछ नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप इंस्टेंट एनर्जी पा सकते हैं। यहां जान लें कौन से ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन।

गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। 28 ग्राम मूंगफली में 7 ग्राम प्रोटीन होता है।

बादाम
बादाम का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह फाइबर और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है इसे रातभर भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें। 28 ग्राम बादाम में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है।

पिस्ता
पिस्ता फाइबर, पोटेशियम और विटामिन B6 से भरपूर होता है। दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए इसे भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

काजू
काजू मैग्नीशियम और आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन भी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *